PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां चितकोहरा स्थित न्यू पंजाबी कॉलोनी के एक मकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते पूरे मकान से धुएं का गुबार उठने लगा। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
अगलगी की सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। हालांकि, कॉलोनी की संकरी गलियों के कारण अग्निशमन कर्मियों को घटनास्थल तक पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
अगलगी की घटना गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के चितकोहरा स्थित न्यू पंजाबी कॉलोनी में हुई है। जहां एक मकान में अचानक आग लग गई। आग की भयावहता को देखते हुए आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और अपने स्तर से पानी और बालू डालकर आग बुझाने की कोशिश करने लगे।
इसके बाद अग्निशमन विभाग और गर्दनीबाग थाना पुलिस को घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके के लिए रवाना हुईं। लेकिन कॉलोनी की गलियां काफी संकरी होने के कारण दमकल की बड़ी गाड़ियों को घटनास्थल तक पहुंचाने में परेशानी हुई। काफी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने मोर्चा संभाला और आग बुझाने का काम शुरू किया।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद ही मकान में हुए नुकसान का आकलन हो सकेगा। वहीं, आग आसपास के दूसरे मकानों तक न फैले, इसके लिए दमकल की टीम लगातार प्रयास कर रही है।
पटना के चितकोहरा स्थित न्यू पंजाबी कॉलोनी में मकान में भीषण आग, दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं। संकरी गलियों के कारण अग्निशमन कर्मियों को मौके तक पहुंचने में परेशानी हो रही है। #Patna #FireIncident #Chitkohra #BiharFire #BiharNews #FirstBiharJharkhand https://t.co/CSJIyqY2S1
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) November 13, 2026





