ब्रेकिंग
Bihar Politics : जेडीयू का 'नीतीश संवाद' : निशांत के साथ पटना में रहेंगे संजय झा, ललन सिंह को मुजफ्फरपुर का दिया गया जिम्मा...✦बिहार के 13 लाख सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात! अब घर बैठे मिलेगा लोन, 60 दिन में लौटाएं तो नहीं लगेगा ब्याज✦पटना के चितकोहरा न्यू पंजाबी कॉलोनी में लगी भीषण आग, संकरी गलियों ने बढ़ाई दमकल कर्मियों की मुश्किलें✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Bihar Politics : जेडीयू का 'नीतीश संवाद' : निशांत के साथ पटना में रहेंगे संजय झा, ललन सिंह को मुजफ्फरपुर का दिया गया जिम्मा...✦बिहार के 13 लाख सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात! अब घर बैठे मिलेगा लोन, 60 दिन में लौटाएं तो नहीं लगेगा ब्याज✦पटना के चितकोहरा न्यू पंजाबी कॉलोनी में लगी भीषण आग, संकरी गलियों ने बढ़ाई दमकल कर्मियों की मुश्किलें✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज

पटना के चितकोहरा न्यू पंजाबी कॉलोनी में लगी भीषण आग, संकरी गलियों ने बढ़ाई दमकल कर्मियों की मुश्किलें

पटना के गर्दनीबाग थाना क्षेत्र स्थित चितकोहरा की न्यू पंजाबी कॉलोनी में एक रिहायशी मकान में भीषण आग लग गई। संकरी गलियों के कारण दमकल कर्मियों को मौके तक पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। आग लगने के कारणों की जांच जारी है।

बिहार न्यूज
पटना में भीषण अगलगी की घटना
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां चितकोहरा स्थित न्यू पंजाबी कॉलोनी के एक मकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते पूरे मकान से धुएं का गुबार उठने लगा। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई। 


अगलगी की सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। हालांकि, कॉलोनी की संकरी गलियों के कारण अग्निशमन कर्मियों को घटनास्थल तक पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।


अगलगी की घटना गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के चितकोहरा स्थित न्यू पंजाबी कॉलोनी में हुई है। जहां एक मकान में अचानक आग लग गई। आग की भयावहता को देखते हुए आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और अपने स्तर से पानी और बालू डालकर आग बुझाने की कोशिश करने लगे।


इसके बाद अग्निशमन विभाग और गर्दनीबाग थाना पुलिस को घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके के लिए रवाना हुईं। लेकिन कॉलोनी की गलियां काफी संकरी होने के कारण दमकल की बड़ी गाड़ियों को घटनास्थल तक पहुंचाने में परेशानी हुई। काफी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने मोर्चा संभाला और आग बुझाने का काम शुरू किया।


फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद ही मकान में हुए नुकसान का आकलन हो सकेगा। वहीं, आग आसपास के दूसरे मकानों तक न फैले, इसके लिए दमकल की टीम लगातार प्रयास कर रही है।