ब्रेकिंग
सम्राट कैबिनेट के मंत्रियों को आवंटित हुए सरकारी आवास, नए मंत्रियों को मिला नया बंगलामारपीट और धमकी मामले में एक्शन: नोटिस मिलते ही बीजेपी विधायक को पहुंचना पड़ा थाने, पुलिस ने बॉन्ड भरवाने के बाद छोड़ाबिहार में सूखे नशा पर बड़ा प्रहार: तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, लग्जरी कार से मिला एक करोड़ का गांजासचिवालय में शराब मिलने पर विपक्ष हमलावर, RJD बोली- ड्राई स्टेट बिहार में विकास भवन तक पहुंच गई वाइनबिहार के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: पंचायत स्तर पर लगेंगे ‘सहयोग शिविर’, समस्या का होगा ऑन द स्पॉट समाधानसम्राट कैबिनेट के मंत्रियों को आवंटित हुए सरकारी आवास, नए मंत्रियों को मिला नया बंगलामारपीट और धमकी मामले में एक्शन: नोटिस मिलते ही बीजेपी विधायक को पहुंचना पड़ा थाने, पुलिस ने बॉन्ड भरवाने के बाद छोड़ाबिहार में सूखे नशा पर बड़ा प्रहार: तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, लग्जरी कार से मिला एक करोड़ का गांजासचिवालय में शराब मिलने पर विपक्ष हमलावर, RJD बोली- ड्राई स्टेट बिहार में विकास भवन तक पहुंच गई वाइनबिहार के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: पंचायत स्तर पर लगेंगे ‘सहयोग शिविर’, समस्या का होगा ऑन द स्पॉट समाधान

Bihar Election 2025: ‘बिहार में पहले चरण की वोटिंग के दौरान नहीं हुई कोई गड़बड़ी’, चुनाव आयोग का दावा

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में ऐतिहासिक मतदान हुआ। चुनाव आयोग ने इसे शांतिपूर्ण और निष्पक्ष बताया है और कहा है कि किसी भी मतदान केंद्र पर गड़बड़ी नहीं पाई गई।

Bihar Election 2025
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Election 2025: बिहार में 6 नवंबर को हुए पहले चरण के मतदान में मतदाताओं ने जबरदस्त उत्साह दिखाया और मतदान प्रतिशत ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने इसे ऐतिहासिक मतदान करार देते हुए कहा कि लोगों की भागीदारी ने लोकतंत्र को और मजबूत किया है।


शुक्रवार को जारी आधिकारिक बयान में चुनाव आयोग ने बताया कि पहले चरण का मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रहा। आयोग ने कहा कि चुनाव की समीक्षा के बाद किसी भी मतदान केंद्र पर गड़बड़ी या दोबारा मतदान की आवश्यकता नहीं पाई गई।


बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद कुमार गुंजियाल ने जानकारी दी कि इस बार ईवीएम में खराबी के मामले पिछले चुनावों की तुलना में कम दर्ज किए गए। उन्होंने बताया कि इस बार 1.21 प्रतिशत बैलेट यूनिट्स बदले गए, जबकि 2020 के विधानसभा चुनाव में यह आंकड़ा 1.87 प्रतिशत था। इसी तरह, कंट्रोल यूनिट्स में 1.34 प्रतिशत बदलाव हुआ, जबकि पिछली बार यह संख्या 1.77 प्रतिशत थी।


पहले चरण में कुल 1,314 उम्मीदवारों ने चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमाई, जिनमें 1,192 पुरुष और 122 महिलाएं शामिल थीं। चुनाव आयोग के अनुसार शहरी क्षेत्रों में मतदान केंद्रों की संख्या 8,609, ग्रामीण क्षेत्रों में मतदान केंद्रों की संख्या 36,733 थीं। जिसमें महिलाओं द्वारा 926 मतदान केंद्र संचालित किए गए। मतदान के दौरान कुल 165 बैलेट यूनिट, 169 कंट्रोल यूनिट और 480 वीवीपैट मशीनें बदली गईं।


आयोग ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों से लाइव टेलीकास्टिंग की व्यवस्था की गई थी। मतदान के दौरान 143 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनका तुरंत समाधान किया गया। पहले चरण के मतदान के लिए चार लाख से अधिक मतदानकर्मी तैनात किए गए थे। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि आयोग का प्रयास है कि आगामी चरणों में भी मतदान प्रक्रिया इसी तरह शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न हो।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें