ब्रेकिंग
बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल

Patna Traffic: पटना में मतगणना के कारण कई प्रमुख रास्ते बंद, आज घर से निकलने से पहले जान लें रूट

Patna Traffic: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के परिणाम आज पटना जिले की 14 विधानसभा सीटों के लिए आने वाले हैं। पटना जिला प्रशासन ने मतगणना को लेकर सुरक्षा और ट्रैफिक दोनों मोर्चों पर पुख्ता इंतज़ाम किए हैं।

Patna Traffic
पटना ट्रैफिक
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
4 मिनट

Patna Traffic: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के परिणाम आज पटना जिले की 14 विधानसभा सीटों के लिए आने वाले हैं। पटना जिला प्रशासन ने मतगणना को लेकर सुरक्षा और ट्रैफिक दोनों मोर्चों पर पुख्ता इंतज़ाम किए हैं। चुनाव आयोग के अनुसार, मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी। सबसे पहले पोस्टल बैलेट (बैलेट पेपर) की गिनती की जाएगी, जो लगभग आधे घंटे में पूरी कर ली जाएगी।



पटना जिले की सभी 14 विधानसभा सीटों पटना साहिब, कुम्हरार, बांकीपुर, दीघा, फतुहा, बख्तियारपुर, मोकामा, दानापुर, मसौढ़ी, पालीगंज, बिहटा, मनेर, फुलवारीशरीफ और पटना ग्रामीणकी गिनती ए.एन. कॉलेज परिसर में ही होगी। हर विधानसभा क्षेत्र के लिए अलग-अलग 14 टेबलें लगाई गई हैं। एक राउंड की गिनती पूरी होने के बाद निर्वाचनी पदाधिकारी परिणाम की घोषणा करेंगे।


दरअसल, मतगणना को लेकर ए.एन. कॉलेज के आसपास सभी मार्गों पर आम वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दी गई है। राजापुर पुल, पाटलिपुत्रा, शिवपुरी और बोरिंग रोड की ओर जाने वाले कई मार्ग बंद हैं। राजापुर पुल से बेली रोड-बोरिंग रोड क्रॉसिंग तक व्यावसायिक वाहनों की आवाजाही पर रोक है। शिवपुरी रेलवे क्रॉसिंग से ए.एन. कॉलेज तक केवल पासधारी या अधिकृत वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। हड़ताली मोड़ से आने वाले वाहन तपस्या मोड़ तक ही जा पाएंगे; इसके बाद का रास्ता केवल पैदल यात्रियों के लिए खुला है। एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड और न्यायिक कार्यों से जुड़ी गाड़ियों को छूट दी गई है। 


मतगणना केंद्र पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। मतगणना स्थल में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति की कड़ी जांच की जा रही है। मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, कैलकुलेटर, कैमरा या स्टील आइटम्स को अंदर ले जाने की अनुमति नहीं है। प्रशासन ने यह भी सुनिश्चित किया है कि सभी टेबलों और गिनती कक्षों में CCTV कैमरे लगाए गए हैं, ताकि पूरी प्रक्रिया की सतत निगरानी की जा सके और कोई गड़बड़ी न हो।


मतगणना की प्रक्रिया धीरे-धीरे चल रही है, लेकिन अपेक्षित है कि दोपहर तक पटना के शुरुआती रुझान सामने आ जाएंगे। शाम तक यह साफ हो जाएगा कि राजधानी की 14 सीटों पर किसके सिर ताज सजेगा और कौन से उम्मीदवार विजयी होंगे।


राजधानी की इन 14 सीटों का परिणाम न केवल स्थानीय राजनीति को प्रभावित करेगा, बल्कि राज्य की सत्ता के समीकरण में भी बड़ा बदलाव ला सकता है। इसके अलावा, इस बार मतदाताओं की रिकॉर्ड सहभागिता और निर्णायक सीटों पर मुकाबला यह तय करेगा कि एनडीए या महागठबंधन पटना में कितनी सीटों पर कब्जा जमाएगा।


पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, मतगणना केंद्र पर सभी सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा है। इसके साथ ही, मतगणना की प्रक्रिया पारदर्शी, तेज और सुरक्षित तरीके से पूरी करने के लिए सभी अधिकारियों और कर्मचारी पूरी तरह से सतर्क हैं।


इस बार के चुनाव में सुरक्षा, निगरानी और पारदर्शिता पर विशेष जोर दिया गया है। प्रशासन ने जनता से अपील की है कि वे निर्देशों का पालन करते हुए मतगणना स्थल के आसपास की जगह पर कोई अव्यवस्था न पैदा करें। पटना जिले की 14 विधानसभा सीटों के नतीजे आने के बाद, राज्य के बाकी जिलों के रुझान भी सामने आएंगे। ऐसे में यह देखा जाएगा कि राजधानी के चुनावी रुझान बिहार की सत्ता पर किस तरह का असर डालते हैं। पूरे शहर की निगाहें आज सुबह से ए.एन. कॉलेज परिसर पर टिकी हुई हैं।