ब्रेकिंग
BIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबार

Patna: आज शाम बीजेपी प्रदेश कोर कमेटी की बैठक, बिहार चुनाव के लिए तय होगा एजेंडा

Patna: बिहार बीजेपी की कोर कमेटी की आज शाम अहम बैठक, 2025 विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा। उम्मीदवार चयन, सहयोगी दलों के साथ तालमेल और विपक्ष के एजेंडे को काउंटर करने की योजना होगी फोकस में।

Patna
बिहार बीजेपी की कोर कमेटी की आज शाम अहम बैठक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Patna: बिहार के राजनीतिक गलियारे से निकलकर एक ताजा खबर सामने आ रही है। आज शाम प्रदेश बीजेपी कोर कमेटी की अहम बैठक होने वाली है।  प्रदेश बीजेपी कार्यालय में सोमवार शाम 5:30 बजे कोर कमेटी की बैठक बुलाई गई है इस बैठक में पार्टी के सभी प्रमुख नेता शामिल होंगे।


बीजेपी के अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक कोर कमेटी की बैठक में संगठन के मुद्दे पर तो चर्चा होगी ही लेकिन सबसे अहम एजेंडा बिहार विधानसभा चुनाव होगा। विधानमंडल के मानसून सत्र के दौरान प्रदेश कोर कमेटी की बैठक बुलाई जाने को इस लिहाज से भी माना जा रहा है क्योंकि मौजूदा विधानसभा का यह अंतिम सत्र आयोजित हो रहा है। विपक्ष ने जिस तरह बिहार सरकार की घेरेबंदी की है और SIR के सवाल पर देशभर में जो माहौल बना है, उसको काउंटर करने की रणनीति पर भी बैठक में चर्चा होगी। विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी की तैयारी कैसी है? इसकी समीक्षा भी कोर कमेटी की बैठक में होनी है। साथ ही साथ उम्मीदवारों के चयन प्रक्रिया और सहयोगी दलों के साथ तालमेल को लेकर भी बातचीत संभव है।


इसके पहले सोमवार की शाम भाजपा विधानमंडल दल की बैठक प्रदेश कार्यालय में ही आयोजित हुई थी। बैठक में विधायकों और विधान पार्षदों को सदन के अंदर और बाहर दोनों जगह पर विपक्षी एजेंडे को काउंटर करने का निर्देश दिया गया। एनडीए सरकार की उपलब्धियां को जनता के बीच ले जाने का टास्क भी विधायकों और विधान पार्षदों को दिया जा चुका है। संभव है कि संगठन के स्तर पर भी बीजेपी इसी मैसेज को लेकर जनता के बीच जाने के ब्लूप्रिंट पर आगे बढ़े।