ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त

Bihar Teacher News: बिहार में फिर से बड़े पैमाने पर 'शिक्षकों' की होगी बहाली...जल्द होगी TRE 4 परीक्षा, CM नीतीश ने दिया आदेश

शिक्षक नियुक्ति को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने TRE 4 परीक्षा शीघ्र कराने का आदेश दिया है। इसके तहत स्कूलों में रिक्त पदों की गणना जल्द पूरी करने और नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया गया है।

बिहार शिक्षक भर्ती, TRE 4 परीक्षा, नीतीश कुमार आदेश, महिला आरक्षण बिहार, शिक्षक नियुक्ति 2025, शिक्षा विभाग बिहार, बिहार सरकार भर्ती
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूरे एक्शन मोड में हैं.  मुख्यमंत्री ने जल्द से जल्द शिक्षक नियुक्ति को लेकर TRE 4 की परीक्षा लेने का आदेश दिया है. खुद उन्होंने इसकी जानकारी दी है. 

शिक्षकों की रिक्ति की गणना करें- नीतीश 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. एक्स पर पोस्ट कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लिखा है...हमने शिक्षा विभाग को कहा है कि सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की रिक्तियों की गणना तुरंत कर ली जाए. इस पर नियुक्ति के लिए TRE 4 की परीक्षा शीघ्र लेने की कार्रवाई की जाए। राज्य सरकार ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि नियुक्तियों में 35 प्रतिशत महिलाओं के लिए आरक्षण का लाभ बिहार की निवासी महिलाओं को ही दिया जाएगा।

बता दें, इसके पहले राज्य सरकार ने टीआरई-1,2 और 3 की परीक्षा ले चुकी है. हाल के दिनों में बिहार में बड़े पैमाने पर शिक्षकों की नियुक्ति की गई है. नीतीश सरकार ने स्पष्ट किया है कि 35 फीसदी आरक्षण में अब बाहरी महिलाओं को लाभ नहीं मिलेगा, बल्कि बिहार की महिलाओं को ही 35 फीसदी आरक्षण का लाभ मिलेगा. सरकार के इस निर्णय से बिहार की महिलाओं-लड़कियों को सरकारी नौकरी में काफी फायदा होगा. 

 Bihar Teacher News: बिहार में फिर से बड़े पैमाने पर 'शिक्षकों' की होगी बहाली...जल्द होगी TRE 4 परीक्षा, CM नीतीश ने दिया आदेश

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता