ब्रेकिंग
खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म...16 मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर,जानें...बेतिया में सनसनीखेज वारदात, अधेड़ की गला दबाकर हत्या; घर के बेड पर मिला शवखेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म...16 मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर,जानें...बेतिया में सनसनीखेज वारदात, अधेड़ की गला दबाकर हत्या; घर के बेड पर मिला शव

Bihar Election 2025: पीएम मोदी ने आरजेडी-कांग्रेस की बताई पांच पहचान, गोलू अपहरण कांड का जिक्र कर बिहार के लोगों को किया सचेत

Bihar Election 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुजफ्फरपुर रैली में RJD और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने भ्रष्टाचार, अपराध और जंगलराज का जिक्र करते हुए बिहार को विकसित बनाने पर जोर दिया।

Bihar Election 2025
© Reporter
Mukesh Srivastava
4 मिनट

Bihar Election 2025: छठ पर्व के समापन के साथ ही बिहार की सियासत गर्मा गई है। मुजफ्फरपुर में आयोजित एक चुनावी रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजद और कांग्रेस पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के लिए बिहार का विकसित होना जरूरी है, लेकिन विपक्षी दल बिहार को पीछे ले जाने का काम कर रहे हैं।


प्रधानमंत्री ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि इनकी पहचान पांच चीज़ों से है। कट्टा, क्रूरता, कटुता, कुशासन और करप्शन इनकी पांच पहचान है। अपने संबोधन में मोदी ने तेजस्वी यादव और कांग्रेस दोनों पर एक साथ निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिन्होंने रेल को लूटा, वो बिहार में कनेक्टिविटी बढ़ाएंगे क्या? जिनका इतिहास ज़मीन कब्जाने का है, वो उद्योग को ज़मीन देंगे क्या? जिनके राज में अपहरण और लूट का बाज़ार था, वो कानून का राज लाएंगे क्या?”


प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि RJD-कांग्रेस के शासनकाल में भ्रष्टाचार और अपराध का गठजोड़ आम लोगों की तकदीर पर भारी पड़ा था। पीएम मोदी ने कहा कि बिहार के लोग जानते हैं कि जंगलराज का क्या मतलब होता है। अब वही ताकतें फिर सत्ता में लौटने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन बिहार इन्हें माफ नहीं करेगा।


गोलू अपहरण कांड का जिक्र

प्रधानमंत्री ने वर्ष 2005 के गोलू अपहरण कांड का उल्लेख करते हुए कहा कि उस दौर में अपहरण एक कारोबार बन गया था। उन्होंने कहा कि एक छोटे बच्चे का अपहरण हुआ और उसकी निर्मम हत्या कर दी गई। RJD के शासनकाल में 35 से 40 हजार अपहरण हुए। मां-बाप रोते रहे और सत्ता मौन रही, यही है इनकी पहचान है। मोदी ने कहा कि बिहार ने क्राइम और करप्शन के उस काले दौर को झेला है और अब राज्य फिर से उस रास्ते पर नहीं जाना चाहता।


प्रधानमंत्री ने विपक्ष पर डॉ. भीमराव अंबेडकर के अपमान का आरोप लगाते हुए कहा कि जो बाबा साहेब अंबेडकर का अपमान करते हैं, उन्हें सामाजिक न्याय की बात करने का नैतिक अधिकार नहीं है। हमने डिजिटल पेमेंट के ऐप का नाम भीम ऐप रखा, ताकि हर गरीब और दलित को सम्मान मिले। जबकि ये लोग बाबा साहेब की तस्वीर तक पैरों में रखते हैं।


मोदी ने राजद और कांग्रेस के गठबंधन को मजबूरी का मेल बताया। उन्होंने कहा कि इनका रिश्ता तेल और पानी की तरह है। कल तक जो एक-दूसरे को नीचा दिखाते थे, आज मंच साझा कर रहे हैं। इन्हें जो जोड़ता है, वह है सत्ता की भूख, ताकि सत्ता में आकर फिर से बिहार को लूट सकें।


प्रधानमंत्री ने कहा कि NDA सरकार बिहार में उद्योग, निवेश, बिजली और कानून व्यवस्था पर तेजी से काम कर रही है, जबकि विपक्ष केवल नफरत और नकारात्मकता की राजनीति कर रहा है। रैली के अंत में प्रधानमंत्री मोदी ने जनता से अपील की कि वे बिहार को फिर से पुराने दौर में लौटने से बचाएं। उन्होंने कहा कि बिहार को कट्टा और करप्शन की राजनीति में नहीं लौटना है। बिहार को उद्योग चाहिए, रोजगार चाहिए, सम्मान चाहिए। NDA का संकल्प है विकसित बिहार, विकसित भारत।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता