ब्रेकिंग
दोहरी नागरिकता के बाद अब नए मामले में घिरे राहुल गांधी, सुनवाई के लिए कोर्ट ने तय की तारीखJDU विधायक पप्पू पांडेय को कोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर रोक बरकरारदिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर दोहरी नागरिकता के बाद अब नए मामले में घिरे राहुल गांधी, सुनवाई के लिए कोर्ट ने तय की तारीखJDU विधायक पप्पू पांडेय को कोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर रोक बरकरारदिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर

Bihar Election 2025: ‘आप लोग तो घूम-फिरकर मेरे ही पीछे पड़े रहते हैं’, तेज प्रताप यादव ने क्यों कही यह बात?

Bihar Election 2025: लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव को वाई श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से सवाल-जवाब के दौरान उन्होंने कहा कि, “आप लोग तो घूम-फिरकर मेरे ही पीछे पड़े रहते हैं।”

Bihar Election 2025
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Election 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव के बीच केंद्र सरकार ने लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के चीफ तेज प्रताप यादव की सुरक्षा बढ़ा दी है। उन्हों वाई श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है। इसको लेकर जब पटना एयरपोर्ट पर मीडिया ने सवाल पूछा तो तेज प्रताप यादव ने नाराजगी जताई और कहा कि आप लोग तो घूम-फिरकर मेरे ही पीछे पड़े रहते हैं।


दरअसल, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और महुआ से जनशक्ति जनता दल के उम्मीदवार तेज प्रताप यादव ने पिछले दिनों अपनी जान पर खतरा बताते हुए केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सुरक्षा बढ़ाने की मांग की थी। तेज प्रताप यादव की मांग को मानते हुए सरकार ने उनकी सुरक्षा बढ़ाते हुए वाई श्रेणी की सिक्योरिटी प्रदान कर दी है। अब तेज प्रताप वाई श्रेणी के सुरक्षा घेरे में रहेंगे।


पटना एयरपोर्ट पर जब मीडिया ने उनसे सवाल पूछा ते उन्होंने बताया कि उनके ऊपर खतरा है इसलिए उनकी सुरक्षा बढ़ाई गई है। जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि केंद्र सरकार ने आपकी बातों को समझा तो क्या आप उसे धन्यवाद करेंगे? इसपर तेज प्रताप यादव ने नाराजगी जताते हुए कहा कि आप लोग तो घूम फिरकर हमारे ही पीछे पड़े रहते हैं। इसके बाद तेज प्रताप चुनाव प्रचार के लिए रवाना हो गए।


बताते चलें कि पिछले दो दिनों से तेज प्रताप यादव को पटना एयरपोर्ट पर बीजेपी सांसद रवि किशन के साथ देखा जा रहा है। तेज प्रताप यादव की बीजेपी से बढ़ रही नजदीकी को देखते हुए कयास लगाए जा रहे हैं कि वह एनडीए के साथ जा सकते हैं हालांकि यह सिर्फ कयास हैं। अब जब उन्हें वाई श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है तो एक बार फिर से चर्चा तेज हो गई है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें