ब्रेकिंग
खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म...16 मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर,जानें...बेतिया में सनसनीखेज वारदात, अधेड़ की गला दबाकर हत्या; घर के बेड पर मिला शवखेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म...16 मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर,जानें...बेतिया में सनसनीखेज वारदात, अधेड़ की गला दबाकर हत्या; घर के बेड पर मिला शव

Bihar Election 2025: बिहार की 122 सीटों पर दूसरे चरण की वोटिंग जारी, 3 बजे तक बंपर 60.40 प्रतिशत मतदान

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण में 11 नवंबर को मतदान जारी है। सुबह 7 बजे से मतदाता उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक, दोपहर 3 बजे तक औसतन 60.40% मतदान दर्ज किया गया है।

Bihar Election 2025
© File
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Election 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए 11 नवंबर को दूसरे चरण की वोटिंग हो रही है। सुबह 7 बजे से ही मतदाता अपने मतदान केंद्रों पर कतारबद्ध होकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस बीच चुनाव आयोग ने वोटिंग परसेंट जारी किया है। चुनाव आयोग के मुताबिक, दोपहर 3 बजे तक औसत 60.40 प्रतिशत वोटिंग हुई है। 3 बजे तक सबसे अधिक किशनगंज में 66.10 फीसद वोटिंग हुई है।


दरअसल, दूसरे चरण में कुल 3,70,13,556 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं, जिनमें से 5,28,954 मतदाता पहली बार वोट डालेंगे। पुरुष मतदाताओं की संख्या 1,95,44,041 है, जबकि महिला मतदाता 1,74,68,572 हैं। वोटिंग को लेकर चुनाव आयोग की तरफ से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर रखी जा रही है।


जिलावार मतदान का प्रतिशत इस प्रकार रहा —

किशनगंज: 66.10%

पूर्णिया: 64.22%

कटिहार: 63.80%

जमुई: 63.33%

बांका: 63.03%



कैमूर (भभुआ): 62.26%

सुपौल: 62.06%

गया: 62.74%

पश्चिम चंपारण: 61.99%

पूर्वी चंपारण: 61.92%



शिवहर: 61.85%

औरंगाबाद: 60.59%

अररिया: 59.80%

जहानाबाद: 58.72%

भागलपुर: 58.37%



अरवल: 58.26%

सीतामढ़ी: 58.32%

रोहतास: 55.92%

मधुबनी: 55.53%

नवादा: 53.17%


Bihar Election 2025: बिहार की 122 सीटों पर दूसरे चरण की वोटिंग जारी, 3 बजे तक बंपर 60.40 प्रतिशत मतदान

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता