ब्रेकिंग
दिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वाददिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वाद

Bihar Election 2025: बिहार में मतगणना की सभी तैयारियां पूरी, डीएम-एसपी ने काउंटिंग सेंटर का किया निरीक्षण; चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था

Bihar Election 2025: दरभंगा में 14 नवंबर को होने वाली मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. डीएम-एसपी ने काउंटिंग सेंटर का निरीक्षण किया है. शांतिपूर्ण मतगणना संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.

Bihar Election 2025
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Election 2025: 14 नवंबर को होने वाली मतगणना को लेकर दरभंगा जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी कौशल कुमार एवं वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी ने कृषि उत्पाद बाजार समिति, शिवधारा स्थित मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया।


निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने मतगणना प्रक्रिया को निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के अनुरूप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीएम और एसएसपी   ने कहा कि मतगणना कार्य स्वच्छ, निष्पक्ष और पूरी तरह पारदर्शी वातावरण में संपन्न कराया जाएगा। 


मतगणना स्थल पर ड्रॉप गेट स्थापित किए गए हैं और सभी गेटों पर अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। मतगणना से पूर्व से लेकर परिणाम घोषित होने तक 24 घंटे सुरक्षा निगरानी रखी जाएगी। केंद्रीय सुरक्षा बलों की बहुस्तरीय तैनाती के माध्यम से अंदर और बाहर दोनों ओर सुरक्षा चक्र को मजबूत किया गया है। 


डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी आवश्यक तैयारियां निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी कर ली जाएं। मीडिया, प्रत्याशियों और मतगणना एजेंटों का प्रवेश सीसीटीवी निगरानी और पास सिस्टम के तहत होगा। 


डीएम ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा और व्यवस्था के मामले में कोई समझौता नहीं किया जाएगा। जिला प्रशासन ने कहा कि मतगणना कार्य को पूर्ण विधि-व्यवस्था, अनुशासन और पारदर्शिता के साथ संपन्न कराया जाएगा, ताकि मतगणना प्रक्रिया पर जनता का पूर्ण विश्वास बना रहे।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें