ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

आदिवासी युवक पर पेशाब करने वाला बीजेपी नेता अरेस्ट, वीडियो वायरल होने पर सीएम ने दिए थे सख्त निर्देश

DESK: मध्य प्रदेश के सीधी से मंगलवार इंसानियत को शर्मसार करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में नशे में धुत युवक एक आदिवासीय युवक के ऊपर पेशाब करता नजर आया था। वीड

आदिवासी युवक पर पेशाब करने वाला बीजेपी नेता अरेस्ट, वीडियो वायरल होने पर सीएम ने दिए थे सख्त निर्देश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: मध्य प्रदेश के सीधी से मंगलवार इंसानियत को शर्मसार करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में नशे में धुत युवक एक आदिवासीय युवक के ऊपर पेशाब करता नजर आया था। वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी बीजेपी नेता और बीजेपी विधायक केदारनाथ शुक्ला के प्रतिनिधि प्रवेश शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।


बताया जा रहा है कि पुलिस से बचने के लिए आरोपी प्रवेश शुक्ला ने छिपने की खूब कोशिश की लेकिन मंगलवार की देर रात पुलिस ने उसे धर दबोचा। आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ एनएसए लगाने के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के एलान के बाद पुलिस एक्शन में आई और आरोपी की तलाश में जुट गई थी। जिसका नतीजा हुआ कि वीडियो वायरल होने के कुछ घंटों के भीतर ही पुलिस ने आरोप को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कहा है कि गिरफ्तार प्रवेश शुक्ला से पूछताछ चल रही है और उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ भा.द.वि. की धारा 294, 504 और एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और इसके साथ ही उसके खिलाफ NSA भी लगाया गया है। मंगलवार के वीडियो वायरल होने के बाद सीएम शिवराज ने कहा था कि "मैंने आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने के निर्देश दिए हैं, यह हर किसी के लिए एक नैतिक सबक होना चाहिए, हम उसे नहीं छोड़ेंगे। आरोपी का कोई धर्म, जाति या पार्टी नहीं होती। आरोपी एक आरोपी है।"