ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बीफ खाने के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गौरक्षा समूह के पांच लोगों को पुलिस ने दबोचा

DESK: बीफ खाने के शक में एक मजदूर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। गौरक्षा दल के सदस्य मजदूर को तबतक पीटते रहे जबतक की उसकी जान नहीं चली गई। पुलिस ने इस मामले में गौरक्षा दल के पांच सद

बीफ खाने के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गौरक्षा समूह के पांच लोगों को पुलिस ने दबोचा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: बीफ खाने के शक में एक मजदूर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। गौरक्षा दल के सदस्य मजदूर को तबतक पीटते रहे जबतक की उसकी जान नहीं चली गई। पुलिस ने इस मामले में गौरक्षा दल के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है जबकि दो किशोर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना हरिणाया के चरखी-दादरी जिले की है।


मृतक मजदूर की पहचान पश्चिम बंगाल के रहने वाले साबिर मलिक के रूप में हुई है। यह वारदात बीते 27 अगस्त की है। इस हमले में एक अन्य युवक भी बुरी तरह से घायल है। बीते मंगलवार को बीफ खाने की शक में गौरक्षा दल के सदस्यों ने दोनों युवकों के साथ मारपीट की थी, जिसमें साबिर मलिक की मौत हो गई थी।


पुलिस अधिकारियो की मानें तो पांच आरोपियों अभिषेक, मोहित, रवींद्र, कमलजीत और साहिल ने साबिर को कबाड़ बेचने के बहाने एक दुकान के पास बुलाया था। जैसे ही साबिर और उसका साथी वहां पहुंचे आरोपियों ने उनकी पिटाई शुरू कर दी। 


यहां पीटने के बाद आरोपी उसे दूसरी जगह ले गए और वहां भी पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गई। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके साथ दो नाबालिग लड़कों को भी हिरासत में लिया गया है।