ब्रेकिंग
फर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर: सरकारी स्कूल में बार-बालाओं के डांस पर कार्रवाई, प्रभारी प्रधानाध्यापक सस्पेंड, आयोजकों के खिलाफ FIR दर्ज'मटन खाकर बटन खोलें' भोजपुरी के अश्लील गाने पर मुखिया पति का बार-डांसरों के साथ वीडियो वायरल, नोट बांटते आपत्तिजनक अंदाज में दिखेBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगफर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर: सरकारी स्कूल में बार-बालाओं के डांस पर कार्रवाई, प्रभारी प्रधानाध्यापक सस्पेंड, आयोजकों के खिलाफ FIR दर्ज'मटन खाकर बटन खोलें' भोजपुरी के अश्लील गाने पर मुखिया पति का बार-डांसरों के साथ वीडियो वायरल, नोट बांटते आपत्तिजनक अंदाज में दिखेBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांग

मर्डर के बाद आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम, घंटों फंसे रहे DIG मनु महाराज

MUNGER : मुंगेर जिले के गंगटा थाना क्षेत्र के नजरी गांव में एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान नजरी गांव निवासी महेश मंडल के 24 वर्ष पुत्र पिंटू कुमार के रूप म

मर्डर के बाद आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम, घंटों फंसे रहे DIG मनु महाराज
First Bihar
2 मिनट

MUNGER : मुंगेर जिले के गंगटा थाना क्षेत्र के नजरी गांव में एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान नजरी गांव निवासी महेश मंडल के 24 वर्ष पुत्र पिंटू कुमार के रूप में की गई है. मृतक के भाई सुनील कुमार ने बताया मृतक के दोस्त आकाश कुमार और अजय यादव ने ही फोन पर उसे बुलाया था, उसके बाद उसकी हत्या कर दी गई. 


घटना की जानकारी मिलने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने खड़गपुर-गंगटा मुख्य मार्ग को 4  घंटे तक जाम रखा. जाम में छोटी गाड़ी से लेकर बड़ी गाड़ी की लंबी कतार लग गई. जाम में DIG मनु महाराज की गाड़ी भी काफी देर तक फंसी रही. बाद में डीआईजी मनु महाराज के आश्वासन के बाद जाम को हटाया गया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और हत्यारों को सजा दिलाने की मांग की. 


सूचना पर खड़गपुर डीएसपी संजय कुमार पांडे, एसडीओ अमिता कुमार गुप्ता, खड़गपुर थाना अध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह, शामपुर थाना अध्यक्ष पवन कुमार, गणता थाना अध्यक्ष महजर मकबूल ने शव को अपने कब्जे में लेने की पूरी कोशिश की लेकिन शव को अपने कब्जे में नहीं ले पाई. मृतक के भाई सुनील कुमार के बयान पर दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
s

रिपोर्टर

saif ali

FirstBihar संवाददाता