ब्रेकिंग
पटना में डेंगू का खतरा बढ़ा: अगस्त के पहले सप्ताह में ही मिले 19 नए मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्टBJP विधायक की हत्या की साजिश! जेल अधीक्षक समेत चार के खिलाफ FIR दर्ज; गुमनाम पत्र ने खोला राजसामाजिक सुरक्षा योजना में रिश्वतखोरी का खुलासा, डाटा एंट्री ऑपरेटर समेत तीन गिरफ्तारसुस्ता सीमा विवाद के बाद भारत-नेपाल की अहम बैठक, बॉर्डर पर शांति और समन्वय पर बनी सहमतिबहराइच में कार्यक्रम रद्द होने पर भड़के मुकेश सहनी, DM कार्यालय पहुंचकर प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोपपटना में डेंगू का खतरा बढ़ा: अगस्त के पहले सप्ताह में ही मिले 19 नए मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्टBJP विधायक की हत्या की साजिश! जेल अधीक्षक समेत चार के खिलाफ FIR दर्ज; गुमनाम पत्र ने खोला राजसामाजिक सुरक्षा योजना में रिश्वतखोरी का खुलासा, डाटा एंट्री ऑपरेटर समेत तीन गिरफ्तारसुस्ता सीमा विवाद के बाद भारत-नेपाल की अहम बैठक, बॉर्डर पर शांति और समन्वय पर बनी सहमतिबहराइच में कार्यक्रम रद्द होने पर भड़के मुकेश सहनी, DM कार्यालय पहुंचकर प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

युवक की हत्या से हड़कंप, भूमि-विवाद को लेकर कुछ दिन पहले ही पड़ोसी ने दी थी धमकी

PURNEA: पूर्णिया में अपराधियों ने एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी। घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। मरंगा थाना क्षेत्र में हुई शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

युवक की हत्या से हड़कंप, भूमि-विवाद को लेकर कुछ दिन पहले ही पड़ोसी ने दी थी धमकी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PURNEA: पूर्णिया में अपराधियों ने एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी। घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। मरंगा थाना क्षेत्र में हुई शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान उफरेल निवासी  22 वर्षीय संतोष यादव के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलने ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया मेडिकल कॉलेज भेजा।


परिजनों की मानें तो संतोष के पिता अमरेंद्र यादव ने पड़ोसी पर जमीन को लेकर केस किया था। पड़ोसी फतुली यादव, नवीन यादव और उनके परिवार के लोगों ने केस वापस लेने के लिए संतोष को बार-बार धमकी दिया करते थे । करीब 7 दिन पहले ही केस वापस नहीं लेने पर जान से मारने की धमकी दी थी। जिसे लेकर संतोष ने सुरक्षा के लिए मरंगा थाना में आवेदन भी दिया था। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप भी लगाया है । परिजनों ने कहा यदि समय पर पुलिस कार्रवाई करती तो आज संतोष जिंदा होता । 


संतोष मरंगा के गिट्टी बालू दुकान में ट्रैक्टर ड्राइवर का काम करता था । 22 वर्षीय संतोष बाइक से घर से बाहर निकला था । देर रात किसी ने संतोष के मोबाइल से घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने देखा कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त है और संतोष खून से लथपथ झाड़ी में पड़ा हुआ है। उसके शरीर पर कई जख्म के निशान थे। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू की। 

रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता