ब्रेकिंग
घरेलू विवाद ने लिया खूनी मोड़: चाकूबाजी में 35 वर्षीय युवक की मौत, तीन घायलबिहार की राजनीति में आगे क्या होगा ? इन चर्चाओं के बीच CM सम्राट ने BJP कोटे के सभी मंत्रियों को बुलाया, वजह क्या है...Bihar land : बिहार में जमीन मालिकों के लिए बड़ी खबर! जमाबंदी में होगी गड़बड़ी की जांच, मृत रैयतों के नाम भी होंगे अपडेटBihar News : पंचायत चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट पहुंचा मामला, सरकार से पूछा- क्यों नहीं हो रहा समय पर चुनाव?Bihar News : वकील बने हैं तो ये खबर आपके काम की है! बिहार सरकार देगी ₹5000 महीना, आवेदन के लिए ये दस्तावेज जरूरीघरेलू विवाद ने लिया खूनी मोड़: चाकूबाजी में 35 वर्षीय युवक की मौत, तीन घायलबिहार की राजनीति में आगे क्या होगा ? इन चर्चाओं के बीच CM सम्राट ने BJP कोटे के सभी मंत्रियों को बुलाया, वजह क्या है...Bihar land : बिहार में जमीन मालिकों के लिए बड़ी खबर! जमाबंदी में होगी गड़बड़ी की जांच, मृत रैयतों के नाम भी होंगे अपडेटBihar News : पंचायत चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट पहुंचा मामला, सरकार से पूछा- क्यों नहीं हो रहा समय पर चुनाव?Bihar News : वकील बने हैं तो ये खबर आपके काम की है! बिहार सरकार देगी ₹5000 महीना, आवेदन के लिए ये दस्तावेज जरूरी

Bihar Crime News: बिहार में SDO के सामने ही युवक के सिर में दाग दी गोली, भूमि विवाद सुलझाने पहुंची थी महिला अधिकारी

Bihar Crime News: बिहार के कैमूर में भूमि विवाद सुलझाने पहुंची जल संसाधन विभाग की एसडीओ के सामने ही एक गोतिया ने दूसरे गोतिया के सिर में गोली दाग दी. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Bihar News
एसडीओ के सामने युवक को मारी गोली
© reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: कैमूर के कुढ़नी थाना अंतर्गत चंडेश गांव के बधार में सरकारी जमीन पर लघु सिंचाई विभाग द्वारा खोदे जा रहे बाहा (पइन) को लेकर दो पक्षों के बीच भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट के दौरान चलाई गई गोली से चंडेश गांव के राजाराम राय उर्फ डब्बू राय गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के दौरान लघु जल संसाधन विभाग की एसडीओ और पइन बनाने वाले ठेकेदार भी मौजूद बताये जा रहे। 


घटना के बाद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सरकारी पदाधिकारी के सामने एक व्यक्ति सरेआम गोली लगने से घायल पड़ा हुआ है और लघु जल संसाधन विभाग की एसडीओ उसे उठाने का प्रयास कर रही है। फिलहाल आरोपी फरार है। वहीं चार लोगों के खिलाफ थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज हो गई है। 


गोली युवक के सर में लगने से स्थित नाजुक बनी हुई है। इधर गोली लगने के बाद घायल युवक को परिजनों द्वारा इलाज के लिए रामगढ़ रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक इलाज के बाद घायल को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।


जानकारी के अनुसार, पिछले कई दिनों से चंदेश गांव के बधार में सरकारी जमीन पर लघु सिंचाई विभाग द्वारा बाहा खुदाई को लेकर दो पक्षों के बीच भूमि विवाद को लेकर तनाव बना हुआ था। जिसको लेकर कुछ दिनों पहले अंचल के सीओ द्वारा उक्त स्थल पर सरकारी अमीन भेजकर उक्त भूमि की पैमाइश भी कराई गई थी। 


मोहनिया एसडीपीओ प्रदीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि लघु जल संसाधन विभाग की भूमि पर कुछ काम चल रहा था, उसी में दो पाटीदार आपस में झगड़ा किए जिसमें दीपक राय के द्वारा फायरिंग की गई, राजाराम को गोली लगी। जिसका ट्रामा सेंटर मे इलाज चल है। चार लोगों के विरुद्ध नामजद केस दर्ज कराया गया है और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता