ब्रेकिंग
TRE-4 का फॉर्म भरना है? साइबर कैफे जाने की जरूरत नहीं, घर बैठे 10-15 मिनट में ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन✦टेंपो में छिपाकर ले जा रहे थे विदेशी शराब की बड़ी खेप, पुलिस ने महिला समेत 2 को दबोचा✦BPSC TRE-4 में बड़ा अपडेट, 932 पद और बढ़े; आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन✦बिहार विधान परिषद चुनाव 2026: BJP ने चार उम्मीदवारों के नामों का किया एलान, पूरी लिस्ट देखिए..✦11 महिला पुलिसकर्मी समेत 22 पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई, ड्यूटी से गायब मिले तो SP ने रोका वेतन✦TRE-4 का फॉर्म भरना है? साइबर कैफे जाने की जरूरत नहीं, घर बैठे 10-15 मिनट में ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन✦टेंपो में छिपाकर ले जा रहे थे विदेशी शराब की बड़ी खेप, पुलिस ने महिला समेत 2 को दबोचा✦BPSC TRE-4 में बड़ा अपडेट, 932 पद और बढ़े; आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन✦बिहार विधान परिषद चुनाव 2026: BJP ने चार उम्मीदवारों के नामों का किया एलान, पूरी लिस्ट देखिए..✦11 महिला पुलिसकर्मी समेत 22 पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई, ड्यूटी से गायब मिले तो SP ने रोका वेतन

Bihar news: युवक की पीट-पीटकर हत्या, मारपीट में तीन लोग घायल; भूमि विवाद को लेकर हुई जमकर मारपीट

Bihar news: बिहार के बेतिया में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई जबकि मारपीट में तीन लोग बुरी तरह से घायल हैं.

crime news
भूमि विवाद में हत्या
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar news: खबर बेतिया से है जहां जमीनी विवाद में मारपीट से एक की मौत हो गई है। वही तीन गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना बगहा पुलिस जिले के बथवरिया थाना क्षेत्र के गरीबशाही चंद्रराहा रूपवालिया गांव की है। 


मृतक की पहचान गरीबशाही निवासी स्वर्गीय रामजी प्रसाद के पुत्र डब्लू कुमार के रूप में की गई है। वहीं घायलों में भिखारी प्रसाद, संजय प्रसाद और हिमांशु कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिनका इलाज जीएमसीएच बेतिया में चल रहा है। जानकारी के अनुसार, भरत यादव, टुनटुन यादव और अनिल अपने सहयोगियों के साथ विवादित 6 कट्ठा जमीन का जुताई कर रहे थे। 


इसका विरोध करने गए डब्लू प्रसाद और उनके तीन साथियों के साथ आरोपियों ने जमकर मारपीट की। इस हमले में डब्लू प्रसाद के अलावा भिखारी प्रसाद, संजय प्रसाद और हिमांशु कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया में भर्ती कराया गया। 


जहां डब्लू प्रसाद की इलाज के दौरान मौत हो गई। वही अन्य तीन घायलों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। उधर, मृतक के परिजनों का बयान दर्ज कर लिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई के लिए जुट गई हैं। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। 

रिपोर्ट- संतोष कुमार