ब्रेकिंग
Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर

योगी की पुलिस का हाल: दुष्कर्म पीड़ित महिला से कहा- पूरा डिटेल में बताओ कैसे-कैसे हुआ रेप

DESK : सरकारों से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक पुलिस को रेप पीडित महिलाओं के साथ सम्मानजनक और सही व्यवहार करने की नसीहत लगातार देती रही है लेकिन पुलिस के किस्से लगातार आते ही रहते हैं. ता

योगी की पुलिस का हाल: दुष्कर्म पीड़ित महिला से कहा- पूरा डिटेल में बताओ कैसे-कैसे हुआ रेप
First Bihar
3 मिनट

DESK : सरकारों से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक पुलिस को रेप पीडित महिलाओं के साथ सम्मानजनक और सही व्यवहार करने की नसीहत लगातार देती रही है लेकिन पुलिस के किस्से लगातार आते ही रहते हैं. ताजा मामला उत्तर प्रदेश से आया है. पीडित महिला ने सोशल मीडिया पर अपना बयान जारी कर पुलिस के कारनामे को बताया है. 


थानेदार ने कहा- डिटेल में बताओ कैसे हुआ रेप
मामला कानपुर के चकेरी थाने का है. थानेदार अमित तोमर पर ये आरोप एक रेप पीडिता ने लगाया है. पीडित महिला का कहना है कि उसके घर के पास बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने एक युवक आता था. वह युवक उसे अगवा कर के उन्नाव ले गया और वहां सात दिनों तक एक घर में बंधक बना कर रखा. महिला के मुताबिक उस युवक ने अपने दो साथियों के साथ उसका सामूहिक दुष्कर्म किया. उसका अश्सील वीडियो भी बना लिया. महिला का आरोप है कि जब उसने पुलिस को शिकायत की पुलिस ने आरोपियों से सांठ गांठ कर लिया. आरोपियों ने उसे धमकी दी कि अगर केस हुआ तो उसका वीडियो वायरल कर दिया जायेगा. महिला का आरोप है कि उससे जबरन बयान भी दर्ज कराया.


उसके बाद महिला शिकायत लेकर एसपी के पास पहुंची. एसपी छावनी ने चकेरी थानेदार को मामला दर्ज करने का आदेश देते हुए पीडिता को थाने भेजा. महिला का आरोप है कि थाने में उससे थानेदार अमित तोमर मिले. थानेदार ने कहा कि वह पूरा डिटेल में बताये कि रेप कैसे कैसे हुआ. महिला का आरोप है कि थानेदार ने कई अश्लील कमेंट भी किये.


महिला ने सोशल मीडिया पर वीडियो डाला
पीड़ित महिला ने अपने साथ हुए वाकये की कहानी सोशल मीडिया पर डाला. उसका बयान वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकडा. तब कानपुर के पुलिस अधिकारी एक्शन में आये. हालांकि एसपी छावनी अशोक कुमार ने कहा कि महिला उनके पास आयी थी तो उन्होंने केस दर्ज करने का आदेश थानेदार को दिया था, उसके बाद के घटनाक्रम की जानकारी उन्हें नही है. वहीं, पुलिस आय़ुक्त असीम अरूण ने कहा कि महिला द्वारा पुलिस पर लगाये गये आरोप गंभीर है. इसकी जांच करायी जायेगी. अगर आऱोप सही निकला तो कड़ी कार्रवाई की जायेगी.