ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

Bihar News: बिहार में अजब प्रेम की गजब कहानी, लव अफेयर के बाद लड़की को पहले प्रेग्नेंट किया; फिर गर्भवती के साथ लिए 7 फेरे

Bihar News: बिहार के जमुई में सोशल मीडिया पर शादी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो को लेकर जिले के लोगों में चर्चा का बाजार गर्म है.

Bihar News
शादी का वीडियो वायरल
© reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: बिहार के जमुई से अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। यहां एक युवक ने पहले लड़की से प्रेम किया फिर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाएं और जब लड़की प्रेग्नेंट हो गई तो सात महीने की गर्भवती लड़की से साथ मंदिर में जाकर सात फेरे लेकर शादी रचा ली। यह मामला जिले के लोगों के लिए चर्चा का विषय बन गया है।


दरअसल, बिहार के जमुई में एक ऐसी शादी हुई है, जिसकी चर्चा पूरे जिले में हो रही है। शहर के पंचमंदिर में 7 माह की गर्भवती प्रेमिका के साथ प्रेमी ने फेरे लेते हुए, हिंदू रीति-रिवाज के साथ शादी की है। इस शादी को देखने के लिए लोगों की काफी भीड़ मंदिर में लगी रही। प्रेमी और प्रेमिका के परिजन भी इस शादी समारोह में शामिल हुए। शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहा वीडियो गुरुवार शाम का बताया जा रहा है।


जानकारी के मुताबिक, युवक जमुई के शाहपुर गांव के रहने वाला है, जिसका नाम परमानंद कुमार बताया जाता है. जबकि प्रेमिका झाझा के बलुआ गांव की रहने वाली बताई जा रही है। दोनों प्रेमी-प्रेमिका एक ही जाति के हैं। प्रेमी जीएनएम की पढ़ाई कर रहा है, जिसका ट्रेनिंग कुछ दिनों से सदर अस्पताल में चल रहा है। जिस वजह से क्लास के भी सभी जीएनएम छात्र और छात्रा शादी समारोह में मौजूद थे।


बताया जाता है कि परमानंद कुमार और सोनम कुमारी के बीच काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लगातार दोनों एक दूसरे से मिलते भी थे। भले ही दोनों की शादी नहीं हुई थी, लेकिन दोनों का प्रेम इतनी गहराई तक पहुंच गया था कि उन्होंने साथ जीने मरने की कसमें खाई और संबंध बनाया। इस दरमियान प्रेमिका प्रेग्नेंट हो गई लेकिन शायद इसकी जानकारी प्रेमी को नहीं थी।


जब तक इसकी जानकारी प्रेमी और लड़की के परिवार वालों को हुई तब तक काफी देर हो चुकी थी। बताया जाता है कि प्रेमिका 7 महीने की गर्भवती है। इसकी जानकारी मिलते ही प्रेमी को फौरन शादी करना पड़ा। पहले तो परिवार वाले इस शादी से राजी नहीं थे, लेकिन अब दोनों परिवार भी इस शादी से राजी हो चुके हैं। शादी का वीडियो वायरल होने के बाद जिले में इसकी खूब चर्चा हो रही है।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता