ब्रेकिंग
‘बिगड़ती दिमागी हालत और ओछी बयानबाजी की बीमारी का इलाज कराएं’, जीतन राम मांझी पर रोहिणी आचार्य का पलटवारजमुई कांड के सातों आरोपियों को फांसी दिये जाने की मांग, तेजस्वी यादव ने मांझी पर किया पलटवार, कहा..जात-पात को बीच में ना लाएंजेल में युवक की मौत के बाद परिजनों से मिले तेजस्वी यादव, जेल अधीक्षक पर कार्रवाई और मृतक के आश्रित को नौकरी और मुआवजे की मांगSuccess Story: बचपन में उठा पिता का साया, मां ने बकरियां पालकर पढ़ाया... बेटे ने मेहनत के दम पर IAS बनकर बदल दी परिवार की किस्मतशिक्षक हत्याकांड का मुख्य आरोपी पूर्व प्रमुख गिरफ्तार, टीचर को अगवा कर पीट-पीटकर ले ली थी जान‘बिगड़ती दिमागी हालत और ओछी बयानबाजी की बीमारी का इलाज कराएं’, जीतन राम मांझी पर रोहिणी आचार्य का पलटवारजमुई कांड के सातों आरोपियों को फांसी दिये जाने की मांग, तेजस्वी यादव ने मांझी पर किया पलटवार, कहा..जात-पात को बीच में ना लाएंजेल में युवक की मौत के बाद परिजनों से मिले तेजस्वी यादव, जेल अधीक्षक पर कार्रवाई और मृतक के आश्रित को नौकरी और मुआवजे की मांगSuccess Story: बचपन में उठा पिता का साया, मां ने बकरियां पालकर पढ़ाया... बेटे ने मेहनत के दम पर IAS बनकर बदल दी परिवार की किस्मतशिक्षक हत्याकांड का मुख्य आरोपी पूर्व प्रमुख गिरफ्तार, टीचर को अगवा कर पीट-पीटकर ले ली थी जान

वार्ड पार्षद पति की हत्या के विरोध में व्यवसायियों ने बाजार को बंद रखा, हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की

NALANDA: शनिवार को अपराधियों ने सिलाव के वार्ड पार्षद के पति चितरंजन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के विरोध में रविवार को व्यवसायियों ने अपनी-अपनी दुकानों को बंद रखा। घ

वार्ड पार्षद पति की हत्या के विरोध में व्यवसायियों ने बाजार को बंद रखा, हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की
Santosh Singh
2 मिनट

NALANDA: शनिवार को अपराधियों ने सिलाव के वार्ड पार्षद के पति चितरंजन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के विरोध में रविवार को व्यवसायियों ने अपनी-अपनी दुकानों को बंद रखा। घटना को लेकर व्यवसायियों में दहशत का माहौल बना हुआ है। चितरंजन सिंह की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। 

वार्ड पार्षद पति की हत्या के विरोध में व्यवसायियों ने बाजार को बंद रखा, हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की

वार्ड पार्षद पति की हत्या के विरोध में व्यवसायियों ने अपनी अपनी दुकानें बंद कर हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की। इनकी माने तो नालंदा में आए दिन आपराधिक घटनाएं हो रही है जिसे अपराधी बेखौफ अंजाम दे रहे है जिसे रोक पाने में पुलिस विफल साबित हो रही है। जिले में बदमाशों के हौसले को देख व्यवसायी वर्ग दहशत में हैं। व्यवसायियों ने पुलिस प्रशासन से इस मामले की जांच करने और हत्याकांड में शामिल लोगों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। 

वार्ड पार्षद पति की हत्या के विरोध में व्यवसायियों ने बाजार को बंद रखा, हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की

गौरतलब है कि शनिवार की देर शाम अज्ञात अपराधियों ने वार्ड पार्षद के पति चितरंजन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना दीपनगर थाना क्षेत्र के कुंडलपुर द्वार के पास उस वक्त हुई जब चितरंजन सिंह बिहारशरीफ से अपने घर लौट रहे थे तभी अपराधियों  ने गोलियों से छलनी कर दिया। जिससे चितरंजन सिंह की मौत हो गयी। मृतक चितरंजन सिंह पर 14 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज है। घटना के संबंध में दीपनगर थानाध्यक्ष मोहम्मद मुस्ताक अहमद ने बताया कि पूर्व की रंजिश के कारण हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है पुलिस का दावा है कि जल्द से जल्द हत्यारों को गिरफ्तार किया जाएगा। 

 वार्ड पार्षद पति की हत्या के विरोध में व्यवसायियों ने बाजार को बंद रखा, हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की


रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Pranay Raj

FirstBihar संवाददाता