ब्रेकिंग
छात्रों पर AK47 से गोली किसके आदेश पर चलाई गई? केंद्र और बिहार सरकार से तेजस्वी यादव का सीधा सवालकुरकुरे की आड़ में नेपाल से गांजे की तस्करी, बॉर्डर पर पकड़ी गई बड़ी खेप, दो स्मगलर अरेस्टगया में साइबर ठगी के बड़े गिरोह का भंडाफोड़, 9 आरोपी गिरफ्तार; 15 मोबाइल, 6 लैपटॉप समेत कई उपकरण जब्तCM सम्राट की बड़ी पहल... सड़क-पुल के लिए 21 हजार करोड़, RCD और नाबार्ड के बीच करारबिहार में शराब तस्करी का नया तरीका बेनकाब; नीली बत्ती और सायरन वाली एंबुलेंस से लाखों रुपये की शराब जब्तछात्रों पर AK47 से गोली किसके आदेश पर चलाई गई? केंद्र और बिहार सरकार से तेजस्वी यादव का सीधा सवालकुरकुरे की आड़ में नेपाल से गांजे की तस्करी, बॉर्डर पर पकड़ी गई बड़ी खेप, दो स्मगलर अरेस्टगया में साइबर ठगी के बड़े गिरोह का भंडाफोड़, 9 आरोपी गिरफ्तार; 15 मोबाइल, 6 लैपटॉप समेत कई उपकरण जब्तCM सम्राट की बड़ी पहल... सड़क-पुल के लिए 21 हजार करोड़, RCD और नाबार्ड के बीच करारबिहार में शराब तस्करी का नया तरीका बेनकाब; नीली बत्ती और सायरन वाली एंबुलेंस से लाखों रुपये की शराब जब्त

वार्ड पार्षद की फर्नीचर दुकान में अपराधियों ने चलाई गोली, व्यवसायियों में दहशत

PURNEA: पूर्णिया से बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ बाइक सवार अपराधियों ने दिनदहाड़े नगर निगम के वार्ड पार्षद नवल जयसवाल के फर्नीचर दुकान पर गोलीबारी की। घटना शहर के सहायक खजांची थ

वार्ड पार्षद की फर्नीचर दुकान में अपराधियों ने चलाई गोली, व्यवसायियों में दहशत
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PURNEA: पूर्णिया से बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ बाइक सवार अपराधियों ने दिनदहाड़े नगर निगम के वार्ड पार्षद नवल जयसवाल के फर्नीचर दुकान पर गोलीबारी की। घटना शहर के सहायक खजांची थाना क्षेत्र अंतर्गत जिला स्कूल रोड की है। जहां राज फर्नीचर में अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है। 


हालांकि की इस घटना में किसी की हताहत होने की सूचना नही है। गोली दुकान में रखे एक अलमीरा में जा लगी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची । पुलिस ने दुकान से फायरिंग की गई गोली बरामद हुआ है। हालांकि उस वक़्त वार्ड पार्षद नवल अपने इस प्रतिष्ठान में नहीं थे । उस वक़्त पार्षद के भाई विजय जयसवाल और उनके स्टाफ ही थे । 


घटना के संबंध में दुकान के प्रोपराइटर विजय जायसवाल ने बताया कि करीब 4 बजे वह और उनके स्टॉप दुकान में बैठे थे तभी दुकान में जोरदार आवाज हुई। जब जाकर देखा तो एक अलमीराके छेद था और उसका शीशा टूटा हुआ था। दुकान में लगा सीसीटीवी कैमरा चेक किया तो उसमें बाइक सवार दो युवक दिख रहा है और पीछे बैठा युवक चलती बाइक से गोली चलाता नज़र आ रहा है। 


जिसके बाद बाइक सवार खीरु चौक के तरफ जाता दिखा। विजय जायसवाल ने बताया कि उनका किसी से दुश्मनी नही है लेकिन उनका भाई नवल जायसवाल वार्ड संख्या 22 से वर्तमान में वार्ड पार्षद है। वे राजनीति से जुड़े है। शायद अपराधियों का निशाना नवल जायसवाल थे। वही वार्ड पार्षद नवल जायसवाल ने बताया कि दो दिन पूर्व भट्टा बाजार में उनका कुछ लोगों के साथ विवाद हो गया था और उन्हें धमकी तक दी गई थी। 


उन्हें आशंका है कि उनलोगों के द्वारा ही इस घटना को अंजाम दिया गया है। उनके जान को खतरा है । हालांकि जिस समय गोलीबारी की घटना हुई उस समय वह दुकान में मौजूद नही थे। अपराधियों ने गोली किस मकसद से चलाया और उसका निशाना कौन था यह स्पष्ट नही हो पाया है। बरहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता