ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

गया में आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान बच्चे की हत्या वाला वीडियो वायरल, शराब के नशे में धुत्त हो ठुमके लगाते दिख रहे आरोपी, स्टेज पर ही हो रही है दनादन फायरिंग, देखें VIDEO

GAYA : गया में आर्केस्ट्रा कार्यक्रम में बच्चे की हुई हत्या के 54 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं. आरोपी अभी भी खुलेआम घूम रहे हैं और पीड़ित परिवार को केस उठाने क

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

GAYA : गया में आर्केस्ट्रा कार्यक्रम में बच्चे की हुई हत्या के 54 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं. आरोपी अभी भी खुलेआम घूम रहे हैं और पीड़ित परिवार को केस उठाने की धमकी दे रहे हैं. इसी बीच घटना के 54 दिन बाद डांस प्रोग्राम का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें यह साफ दिख रहा है कि आर्केस्ट्रा में स्टेज से सरेआम फायरिंग की जा रही है. 


घटना 29 अक्टूबर की है. गया के मेडिकल थाना इलाके के गोपी बिगहा गंव में शराब माफियाओं ने आर्केस्ट्रा कार्यक्रम का आयोजन किया था. जिसमें शराब माफियाओं ने रायफल लेकर स्टेज पर डांस किया और इसके साथ ही दर्जनों राउंड फायरिंग भी की थी. इसी दौरान डांस देख रहे एक बच्चे को शराब माफियाओं ने पीने के लिए पानी लाने को कहा. जब बच्चे ने पानी लाने से इंकार कर दिया. यह शराब माफियाओं को नागवार गुजरा और उन्होंने तुरंत बच्चे के सिर में सटा कर गोली मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही बच्चे की मौत हो गयी थी.

मामला सामने आने के 54 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली है. वहीं आरोपी अब पीड़ित परिजन को केस उठाने की धमकी दे रहे हैं. पीड़ित परिजनों का कहना है कि न्याय नहीं मिला तो वे सभी आत्महत्या कर लेंगे. 

वहीं गया सिटी एसपी राकेश कुमार ने बताया कि इस मामले को  गंभीरता से लिया गया है और फरार आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए तथा प्रभारी को निर्देश दिया गया है. अगर आरोपी गिरफ्तार नहीं हो पाते है तो उनकी संपत्ति की कुर्की के लिए प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. जिस हथियार से बच्चे को गोली लगी थी वह हथियार भी अवैध था.

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PANKAJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता