ब्रेकिंग
पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला

विजिलेंस के हत्थे फिर चढ़ा स्वास्थ्य कर्मचारी, 20 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

PURNEA: पूर्णिया से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां निगरानी की टीम ने एक घूसखोर स्वास्थ्य कर्मी को गिरफ्तार किया है। पूर्णिया के धमदाहा अनुमंडलीय अस्पताल के प्रखंड सामुदायिक

विजिलेंस के हत्थे फिर चढ़ा स्वास्थ्य कर्मचारी, 20 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PURNEA: पूर्णिया से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां निगरानी की टीम ने एक घूसखोर स्वास्थ्य कर्मी को गिरफ्तार किया है। पूर्णिया के धमदाहा अनुमंडलीय अस्पताल के प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक (बीसीएम) को आशा कार्यकर्ता से 20 हजार रुपया लेते रंगे हाथों धर दबोचा गया है।


मिली जानकारी के अनुसार आशा कार्यकर्ता रानी कुमारी को अस्पताल में पदस्थापित करने के नाम पर स्वास्थ्य कर्मी 50 हजार रुपया घूस मांग रहा था। जिसके बाद 20 हजार रुपये में सौंदा तय हुआ। आशा कार्यकर्ता रानी कुमारी ने इसकी शिकायत निगरानी विभाग से की। मामले की सत्यापन के बाद जाल बिछाकर बीसीएम सुशील कुमार को कार्यालय से ही रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।


गिरफ्तार प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक (BCM) को अपने साथ लेकर विजिलेंस की टीम पटना के लिए रवाना हुई है। जहां घूस लेने के आरोपी बीसीएम सुशील कुमार के खिलाफ निगरानी विभाग आगे की कार्रवाई करेगी।  


सिंघारा पट्टी धमदाहा की रहने वाली आशा कार्यकर्ता रानी कुमारी ने आरोप लगाया कि बीसीएम सुशील कुमार ने कहा था कि तुमकों आशा कार्यकर्ता के तौर पर काम करना है या नहीं। यदि काम करना है तो 50 हजार रुपया देना होगा। तभी आशा कार्यकर्ता के रुप में काम करने का मौका मिलेगा। मामला 20 हजार रुपये में फाइनल हुआ था। 19 जुलाई को निगरानी ने मामले का सत्यापन किया जिसके बाद छापेमारी की गयी आरोपी को घूस लेते रंगेहाथों गिरफ्तार किया गया।



विजिलेंस के हत्थे फिर चढ़ा स्वास्थ्य कर्मचारी, 20 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार



रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता