ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

स्कूल में चली गोली, टीचर घायल

SAMASTIPUR: बड़ी खबर समस्तीपुर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के धरमपुर से आ रही है, जहां धरमपुर हाई स्कूल के पास दो गुटों का विवाद गोलीबारी में बदल गया। बताया जा रहा है कि स्कूल कैं

स्कूल में चली गोली, टीचर घायल
First Bihar
2 मिनट

SAMASTIPUR: बड़ी खबर समस्तीपुर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के धरमपुर से आ रही है, जहां धरमपुर हाई स्कूल के पास दो गुटों का विवाद गोलीबारी में बदल गया। बताया जा रहा है कि स्कूल कैंपस के पास दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर नोक झोंक हुई, जो देखते ही देखते भयावह हो गई। करीब दर्जनों असामाजिक तत्वों ने स्कूल कैंपस परिसर में भीड़ लगा दिया। इसी दौरान एक युवक ने बंदूक निकालकर फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें एक शिक्षक को गोली लग गई।  


बताया जा रहा है कि गोली चलने के बाद बरामदे पर खड़े शिक्षक के पैर में गोली लग गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप सा मच गया। घायल शिक्षक डढिया बेलार निवासी बिरजू राम बताये जा रहे है। घटना के बाद ग्रामीणों और शिक्षकों की मदद से घायल शिक्षक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद धरमपुर हाई स्कूल स्कूल में दहशत का माहौल है। वहीं अन्य शिक्षकों के बीच जमकर आक्रोश देखा जा रहा है। 


घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच कर रही है। फिलहाल इलाके में तनाव देखा जा रहा है। लोग आरोपी को सजा दिलाने की मांग पुलिस से कर रहे हैं। 

टैग्स