ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल

बेतिया में हथियार लहराते दो युवकों का VIDEO VIRAL, पुलिस ने एक को पकड़ा, पूछताछ जारी

नये साल के जश्न पर हथियार लहराते दो युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस मामले पर संज्ञान लेते हुए बेतिया की नौतन थाने की पुलिस ने कार्रवाई की है। एक युवक को पुलिस ने दबोचा है और दूसरी की तलाश जारी है।

VIDEO VIRAL
नये साल के जश्न में हथियार का प्रदर्शन
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BIHAR NEWS: बेतिया में कट्टा लहराते दो युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस एक युवक को हिरासत में लेकर पुछताछ कर रही हैं। वायरल यह वीडियो बेतिया के नौतन थाना क्षेत्र का बताया जा रहा हैं। 


हथियार लहराते दो युवकों के सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए नौतन थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को हिरासत में लिया जिससे पूछताछ की जा रही है। वायरल वीडियो एक जनवरी की रात की है। वीडियो में दिख रहे युवक मडुवाहा सिहुलिया गांव के बताए जा रहे हैं। 


वीडियो में दो युवक डांस के दौरान कट्टा हाथ में लेकर लहराते नजर आ रहे हैं। यह मामला जब पुलिस के संज्ञान में आया तो पुलिस ने युवकों की पहचान कर छापेमारी की और एक युवक को हिरासत में लिया। उसकी निशानदेही पर दूसरे युवक को भी पकड़ा जाएगा। मामले में बेतिया सदर एसडीपीओ 2 रजनीशकांत प्रियदर्शी ने बताया कि वायरल वीडियो में दिख रहे युवकों को चिन्हित कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही हैं। वही एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही हैं।


यह घटना हथियारों के प्रदर्शन और सोशल मीडिया पर इस तरह के वीडियो के प्रसार के खतरे को उजागर करती है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई सराहनीय है, और उम्मीद है कि दूसरे युवक को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस तरह की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए पुलिस और प्रशासन को और भी सख्त कदम उठाने चाहिए।

बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट 

टैग्स