ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बेनीबाद थाने के सब-इंस्पेक्टर, सिपाही और चौकीदार सस्पेंड, वसूली के आरोप में नपेबैद्यनाथ महतो हत्याकांड में नया मोड़, आरोपी त्रिभुवन का वीडियो वायरल, 28 अगस्त की गोलीबारी से किया इनकारGOAL Education Village में NEET 2027 को लेकर विशेष सेमिनार, संस्थान के विशेषज्ञों और NEET टॉपर्स ने छात्रों को बताए सफलता के मंत्ररिलीज के 9 दिन पहले 'द वन' का आया ट्रेलर, तमन्ना भाटिया का अलग अंदाज, फिल्म में लोक आस्था का महापर्व छठ की झलक, देखिये वीडियो BCD के धनकुबेर अधीक्षण अभियंता का आलीशान घर,पत्नी के नाम पर करोड़ो की संपत्ति, विजिलेंस रेड में और भी बहुत कुछ मिला, जानें...मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बेनीबाद थाने के सब-इंस्पेक्टर, सिपाही और चौकीदार सस्पेंड, वसूली के आरोप में नपेबैद्यनाथ महतो हत्याकांड में नया मोड़, आरोपी त्रिभुवन का वीडियो वायरल, 28 अगस्त की गोलीबारी से किया इनकारGOAL Education Village में NEET 2027 को लेकर विशेष सेमिनार, संस्थान के विशेषज्ञों और NEET टॉपर्स ने छात्रों को बताए सफलता के मंत्ररिलीज के 9 दिन पहले 'द वन' का आया ट्रेलर, तमन्ना भाटिया का अलग अंदाज, फिल्म में लोक आस्था का महापर्व छठ की झलक, देखिये वीडियो BCD के धनकुबेर अधीक्षण अभियंता का आलीशान घर,पत्नी के नाम पर करोड़ो की संपत्ति, विजिलेंस रेड में और भी बहुत कुछ मिला, जानें...

वैशाली महिला थानेदार पर DIG के नाम पर 1 लाख घूस मांगने का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद जांच के आदेश

वैशाली महिला थाना प्रभारी पर DIG कार्यालय के नाम पर 1 लाख रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगा है। कथित ऑडियो वायरल होने के बाद तिरहुत रेंज के प्रभारी DIG ने जांच के आदेश दिए हैं।

बिहार न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

VAISHALI: बिहार में सम्राट सरकार की पुलिस अपने ही विभाग में कार्यरत डायल 112 पर तैनात चालक से DIG ऑफिस के नाम पर एक केश में बचाने के लिये मांगी 1 लाख की रिश्वत जिसका एक ऑडियो अब सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल ऑडियो की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता। 


 वैशाली जिले के महिला थाना प्रभारी द्वारा DIG ऑफिस के नाम पर पीड़ित से ₹1 लाख रुपये रिश्वत मांगे जाने का ऑडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है वही मामला संज्ञान में आने के बाद तिरहुत रेंज के प्रभारी डीआईजी सत्यनारायण कुमार द्वारा पूरे मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच का आदेश दिया गया है।


दरअसल वैशाली जिले के महिला थाना के थाना प्रभारी पूर्णिमा कुमारी का इन दिनों एक ऑडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही है जिसमें वह पीड़ित वैशाली के पुलिस लाईन में कार्यरत डायल 112 के चालक नवलेश कुमार से तिरहुत क्षेत्र के DIG ऑफिस से लीडर द्वारा ₹1 लाख रूपए रिश्वत मांगे जाने की बात कहती हुई सुनी जा सकती है।


बताया जा रहा है की मामला पति-पत्नी के विवाद से जुड़ा हुआ है जहां पत्नी द्वारा अपने पति और ससुराल पक्ष के लोगों पर  महिला थाना में 64 /25 जान से मारने की कोशिश किए जाने का एक मामला दर्ज कराया गया था जिसमें महिला अपने पति नवलेश कुमार जो वैशाली जिले के पुलिस लाइन में डायल 112 पर चालक के रूप में कार्यरत है और अपने ससुराल पक्ष के अन्य लोगों को आरोपित किया गया था।


उसी मामले में पीड़ित पक्ष को सहायता पहुंचाने के लिए महिला थाना प्रभारी पूर्णिमा कुमारी के द्वारा तिरहुत क्षेत्र के डीआईजी कार्यालय के नाम पर पीड़ित से 1 लाख रुपये रिश्वत की मांग की जा रही है जिसका ऑडियो अब सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है 


वही मामला संज्ञान में आने के बाद तिरहुत क्षेत्र के डीआईजी सत्यनारायण कुमार ने पूरे मामले में संज्ञान लेते हुए वायरल ऑडियो के जांच का आदेश दे दिया है वहीं उन्होंने कहा है कि अगर जांच में मामला सत्य पाया जाएगा तो फिर थाना प्रभारी के ऊपर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


वैशाली से विक्रमजीत की रिपोर्ट

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता