ब्रेकिंग
पहले रेता गला, फिर काट दीं दो उंगलियां… बेतिया में महिला की बेरहमी से हत्या से सनसनीIPS Preeta Verma: कौन हैं प्रीता वर्मा? जिन्हे विनय कुमार के छुट्टी पर जाते ही मिली बिहार DGP की जिम्मेदारीखाद माफियाओं पर स्ट्राइक...कृषि विभाग के अफसर हुए बेनकाब ! मोतिहारी में 5 गोदामों पर छापा, हजारों बोरी खाद देखकर प्रशासन भी हैरान, इन ताकतवर माफियाओं पर किसका हाथ ? फर्जी क्लीनिक में प्रसव के दौरान गर्भवती महिला और नवजात की मौत, अस्पताल में शव रखकर परिजनों ने किया हंगामा15 दिनों से बिजली गुल… परेशान ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर सांसद-विधायक के खिलाफ जमकर की नारेबाजीपहले रेता गला, फिर काट दीं दो उंगलियां… बेतिया में महिला की बेरहमी से हत्या से सनसनीIPS Preeta Verma: कौन हैं प्रीता वर्मा? जिन्हे विनय कुमार के छुट्टी पर जाते ही मिली बिहार DGP की जिम्मेदारीखाद माफियाओं पर स्ट्राइक...कृषि विभाग के अफसर हुए बेनकाब ! मोतिहारी में 5 गोदामों पर छापा, हजारों बोरी खाद देखकर प्रशासन भी हैरान, इन ताकतवर माफियाओं पर किसका हाथ ? फर्जी क्लीनिक में प्रसव के दौरान गर्भवती महिला और नवजात की मौत, अस्पताल में शव रखकर परिजनों ने किया हंगामा15 दिनों से बिजली गुल… परेशान ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर सांसद-विधायक के खिलाफ जमकर की नारेबाजी

खाद माफियाओं पर स्ट्राइक...कृषि विभाग के अफसर हुए बेनकाब ! मोतिहारी में 5 गोदामों पर छापा, हजारों बोरी खाद देखकर प्रशासन भी हैरान, इन ताकतवर माफियाओं पर किसका हाथ ?

मोतिहारी में खाद कालाबाजारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। सदर एसडीओ और एसडीपीओ की छापेमारी में दो व्यवसायियों के 5 गोदामों से हजारों बोरी खाद मिलने की बात सामने आई है।तरूण खाद बीज भंडार के मालिक पर किसका हाथ ?

मोतिहारी खाद, खाद माफिया, तरूण खाद बीज भंडार मोतिहारी,बिहार खाद कालाबाजारी, मोतिहारी खाद कालाबाजारी, Motihari Fertilizer Black Marketing, खाद माफिया बिहार, मोतिहारी कृषि विभाग, तरुण खाद बीज भंडार, मनो
© self
Viveka Nand
4 मिनट

Bihar News: बिहार में खाद माफियाओं की चलती है. कृषि विभाग के जिला स्तरीय अधिकारियों से मिलीभगत कर अपना समानांतर सत्ता चला रहे . बदले में जिला कृषि कार्यालय के अधिकारी मालामाल हो रहे. मोतिहारी कृषि विभाग के अधिकारियों की पोलपट्टी खुल गई है. स्पष्ट हो गया है कि खाद के अवैध खेल में खाद माफियाओं के साथ कृषि विभाग के अधिकारी मिले हुए हैं. 


तरूण खाद बीज भंडार के मालिक पर किसका हाथ ? 

मोतिहारी में खाद माफियाओं पर सर्जिकल स्ट्राइट किया गया है. माफियाओं पर स्ट्राइक से जिला कृषि कार्यालय के अधिकारी बेनकाब हो गए हैं. स्पष्ट हो गया कि इनके संरक्षण में खाद माफिया फल-फुल रहे. मोतिहारी सदर एसडीओ की कार्रवाई में जिले के बड़े खाद माफिया के रूप में चिन्हित तरूण खाद-बीज भंडार की एक बार फिर से पोल पट्टी खुली है. साथ ही मनोकामना ट्रेडर्स के भी दो अवैध गोदाम का खुलासा हुआ है.  


किसके संरक्षण में हैं मोतिहारी खाद माफिया ? 

मोतीहारी में सदर एसडीओ अरुण कुमार व एसडीपीओ दिलीप कुमार ने खाद कालाबाजारी की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई किया है. गुप्त सूचना पर हुई इस कार्रवाई में जिला कृषि कार्यालय के अधिकारियों की पोल खुल गई है. नियम को ताक पर रखकर दो खाद व्यवसायियो के 5 गोदाम में कालाबजारी के लिए रखे खाद के हजारो बोरा देखकर प्रशासन भौंचक रह गया. खाद की मात्रा इतनी है कि कई बीडीओ,बीएओ ,कृषि समन्वयक व मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में दर्जनों मजदूर गिनती में जुटे हैं। दो दिनों से खाद के बोरा की गिनती जारी है. सबसे रोचक बात यह की छौड़ादानो के जिस व्यवसायी के बंजरिया के लक्ष्मण चौक पर गोदाम पकड़ा गया, उसका लाइसेंस एक वर्ष पहले खत्म हो गया था। इसके बाद भी कृषि विभाग की मिलीभगत से रैक से उठाव व बिक्री चालू था।  व्यवसायी के अनुसार 9 सितंबर को 100 बोरा यूरिया बेचने की बात कही गयी, जबकि लाइसेंस का रिनुअल 11 सितंबर 2026 को हुआ है. उक्त व्यवसायी छौड़ादानो का पूर्व मुखिया बताया जा रहा है । इस कंपनी का एक गोदाम छौड़ादानो में भी है। सदर एसडीओ की सूचना पर रक्सौल एसडीओ ने छौड़ादानौ में छापेमारी कराई तो गोदाम में हज़ारों बैग खाद बरामद किया गया है।


गुप्त सूचना पर सदर एसडीओ अरुण कुमार व डीएसपी दिलीप कुमार द्वारा बंजरिया थाना के माडर्न पब्लिक स्कूल के पास कालाबाजारी के लिए रखे हज़ारों बोरा खाद की सूचना पर  कार्रवाई शुरू किया. इसके बाद माफियाओं की कलाई खुलने लगी. सूचना पर उक्त व्यव्सायी के खेतान के पास एक गोदाम और बंजरिया पोखर के पास गोदाम सहित तीन गोदाम पर कार्रवाई चल रही है। प्रशासन के अनुसार तीनो गोदाम में इतनी मात्रा में खाद है कि गिनने में पूरी तंत्र लगा दिया गया.

मोतीहारी सदर एसडीओ अरुण कुमार ने बताया कि किसान खाद के लिए परेशान हैं, वहीं खाद माफ़ियाओं द्वारा  आरा से मोतिहारी लाये जा रहे एक ट्रक यूरिया जब्त किया गया है.वहीं, दो व्यवसायियो के 05 गोदामों पर छापेमारी चल रही है। जिसमे भारी मात्रा में कालाबाजारी का खाद बरामद कर गिनती की जा रही है। साथ ही कागजातों की भी जांच की जा रही है. उन्होंने बताया कि खाद माफियाओं से सांठ- गांठ करने वाले पदाधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी. 

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता