ब्रेकिंग
दो निर्दलीय MLC को भाजपा में शामिल कराने पर RJD ने बोला हमला, कहा..JDU को खत्म करना चाहती है BJP✦साढ़े तीन घंटे में नई दिल्ली से वाराणसी: देश की दूसरी बुलेट ट्रेन को मिली मंजूरी, स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे पटना समेत कई शहर✦ट्रेन से निशांत कुमार यूपी रवाना, जेडीयू की अहम बैठक में होंगे शामिल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी ✦बिहार में BJP का बड़ा दांव, दोनों निर्दलीय नवनिर्वाचित MLC को पार्टी में कराया शामिल✦बेगूसराय में सड़क के गड्ढों को दिया नेताओं का नाम, कहीं 'गिरिराज सिंह कुंड' तो कहीं 'कुमार शैलेन्द्र और कुंदन कुंड', ग्रामीणों का अनोखा विरोध✦दो निर्दलीय MLC को भाजपा में शामिल कराने पर RJD ने बोला हमला, कहा..JDU को खत्म करना चाहती है BJP✦साढ़े तीन घंटे में नई दिल्ली से वाराणसी: देश की दूसरी बुलेट ट्रेन को मिली मंजूरी, स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे पटना समेत कई शहर✦ट्रेन से निशांत कुमार यूपी रवाना, जेडीयू की अहम बैठक में होंगे शामिल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी ✦बिहार में BJP का बड़ा दांव, दोनों निर्दलीय नवनिर्वाचित MLC को पार्टी में कराया शामिल✦बेगूसराय में सड़क के गड्ढों को दिया नेताओं का नाम, कहीं 'गिरिराज सिंह कुंड' तो कहीं 'कुमार शैलेन्द्र और कुंदन कुंड', ग्रामीणों का अनोखा विरोध

Bihar News: रिश्वतखोर DCLR कंचन कुमारी झा सस्पेंड, 2 लाख कैश और वॉशिंग मशीन लेते निगरानी ने किया था गिरफ्तार...

बिहार सरकार ने रोसड़ा की तत्कालीन DCLR कंचन कुमारी झा को निलंबित कर दिया है। निगरानी ब्यूरो ने उन्हें ₹2 लाख और वॉशिंग मशीन रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया था।

कंचन कुमारी झा, Kanchan Kumari Jha, बिहार DCLR सस्पेंड, DCLR suspension Bihar, रोसड़ा DCLR, भूमि सुधार उपसमाहर्ता, बिहार निगरानी ब्यूरो, रिश्वतखोर अधिकारी बिहार, ₹2 लाख रिश्वत, वॉशिंग मशीन रिश्वत, Vig
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar News: बिहार सरकार ने रिश्वतखोर भूमि सुधार उप समाहर्ता कंचन कुमारी झा को सस्पेंड कर दिया है. निगरानी ब्यूरो ने रिश्वत में दो लाख रू और वाशिंग मशीन लेते  रंगे हाथ गिरफ्तार किया था. महिला अधिकारी को 27 अगस्त 2026 को गिरफ्तार कर केंद्रीय कारा मुजफ्फरपुर भेजा गया. इसके बाद आज सामान्य प्रशासन विभाग ने निलंबन का आदेश जारी कर दिया है.

 निगरानी ब्यूरो ने रोसड़ा के तत्कालीन भूमि सुधार उपसमाहर्ता कंचन कुमारी झा के खिलाफ 25 अगस्त 2026 को कांड संख्या 103 दर्ज किया था. इसके बाद घर एवं दफ्तर की तलाशी ली गई .घर की तलाशी में 13 लाख 82000 नगद भी मिले थे. 

महिला भूमि सुधार उप समाहर्ता कंचन कुमारी झा आवेदक मनोज कुमार से भूमि विवाद निराकरण वाद संख्या- 20/ 2026-27 में पक्ष में फैसला सुनाने के एवज में दो लाख रू एवं वाशिंग मशीन रिश्वत के रूप में ले रही थीं. शिकायत के बाद निगरानी ब्यूरो ने महिला डीसीएलआर को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया.

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता