ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बेनीबाद थाने के सब-इंस्पेक्टर, सिपाही और चौकीदार सस्पेंड, वसूली के आरोप में नपेबैद्यनाथ महतो हत्याकांड में नया मोड़, आरोपी त्रिभुवन का वीडियो वायरल, 28 अगस्त की गोलीबारी से किया इनकारGOAL Education Village में NEET 2027 को लेकर विशेष सेमिनार, संस्थान के विशेषज्ञों और NEET टॉपर्स ने छात्रों को बताए सफलता के मंत्ररिलीज के 9 दिन पहले 'द वन' का आया ट्रेलर, तमन्ना भाटिया का अलग अंदाज, फिल्म में लोक आस्था का महापर्व छठ की झलक, देखिये वीडियो BCD के धनकुबेर अधीक्षण अभियंता का आलीशान घर,पत्नी के नाम पर करोड़ो की संपत्ति, विजिलेंस रेड में और भी बहुत कुछ मिला, जानें...मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बेनीबाद थाने के सब-इंस्पेक्टर, सिपाही और चौकीदार सस्पेंड, वसूली के आरोप में नपेबैद्यनाथ महतो हत्याकांड में नया मोड़, आरोपी त्रिभुवन का वीडियो वायरल, 28 अगस्त की गोलीबारी से किया इनकारGOAL Education Village में NEET 2027 को लेकर विशेष सेमिनार, संस्थान के विशेषज्ञों और NEET टॉपर्स ने छात्रों को बताए सफलता के मंत्ररिलीज के 9 दिन पहले 'द वन' का आया ट्रेलर, तमन्ना भाटिया का अलग अंदाज, फिल्म में लोक आस्था का महापर्व छठ की झलक, देखिये वीडियो BCD के धनकुबेर अधीक्षण अभियंता का आलीशान घर,पत्नी के नाम पर करोड़ो की संपत्ति, विजिलेंस रेड में और भी बहुत कुछ मिला, जानें...

बैद्यनाथ महतो हत्याकांड में नया मोड़, आरोपी त्रिभुवन का वीडियो वायरल, 28 अगस्त की गोलीबारी से किया इनकार

सीतामढ़ी के बैद्यनाथ महतो हत्याकांड में आरोपी त्रिभुवन कुशवाहा का वीडियो सामने आया है। उसने 28 अगस्त की गोलीबारी में शामिल होने से इनकार किया और जमीन विवाद समेत कई आरोप लगाए।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

SITAMARHI: सीतामढ़ी के डुमरा थाना क्षेत्र के केथरिया गांव में जिला पार्षद प्रतिनिधि बैद्यनाथ महतो की गोली मारकर हत्या के मामले में नया मोड़ सामने आया है। हत्याकांड में आरोपी बनाए गए त्रिभुवन कुशवाहा ने एक वीडियो जारी कर अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज किया है। व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से पत्रकार को भेजे गए वीडियो में त्रिभुवन ने बैद्यनाथ महतो से जुड़े पुराने विवादों को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।


वायरल वीडियो में त्रिभुवन कुशवाहा ने दावा किया कि 28 अगस्त को बैद्यनाथ महतो पर हुई कथित गोलीबारी में उसका कोई हाथ नहीं था। उसने कहा कि उसने बैद्यनाथ महतो पर गोली नहीं चलाई थी। इसके अलावा त्रिभुवन ने बैद्यनाथ महतो पर जमीन कब्जाने का आरोप लगाया। उसने वीडियो में कहा कि बैद्यनाथ महतो ने उसके पिता के साथ मारपीट की थी। उसके साथ भी मारपीट करने तथा उसकी मां और बहन के साथ गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। त्रिभुवन का कहना है कि इन विवादों को लेकर कई बार पंचायती हुई, लेकिन उसके परिवार के साथ न्याय नहीं हुआ। आरोपी ने यह भी आरोप लगाया कि बैद्यनाथ महतो उस पर दबाव बनाना चाहते थे और अपना वर्चस्व कायम करना चाहते थे। हालांकि, वीडियो में लगाए गए इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।


मॉर्निंग वॉक के दौरान हुई थी हत्या

बता दें कि डुमरा थाना क्षेत्र के केथरिया गांव में जिला पार्षद खुश्दिल देवी के पति एवं प्रतिनिधि बैद्यनाथ महतो की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बताया गया कि मॉर्निंग वॉक के दौरान अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाया और ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस घटना में बैद्यनाथ महतो को करीब आठ गोलियां लगने की बात सामने आई थी। 


हत्या की घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया था। आक्रोशित लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस की गाड़ियों को निशाना बनाते हुए तोड़फोड़ की गई। रिपोर्टों के अनुसार एसपी की गाड़ी, डीएसपी की गाड़ी समेत करीब आठ पुलिस वाहनों को क्षतिग्रस्त किया गया था। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कई थानों की पुलिस को मौके पर तैनात करना पड़ा था। 


परिवार ने मुख्यमंत्री से भी की मुलाकात

हत्याकांड के बाद बैद्यनाथ महतो के परिजनों ने न्याय और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से भी मुलाकात की थी। परिवार की ओर से मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग रखी गई थी। फिलहाल बैद्यनाथ महतो हत्याकांड में आरोपी त्रिभुवन कुशवाहा फरार बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है। वायरल वीडियो सामने आने के बाद अब पुलिस जांच में इन नए दावों को भी शामिल किए जाने की संभावना है।

नोट: वीडियो में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। हत्या के मामले में अंतिम सत्य पुलिस जांच और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही स्पष्ट होगा।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता