ब्रेकिंग
कटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरलबाढ़ पीड़ितों की मदद के दौरान बाल-बाल बचे रौशन आनंद, नाव आगे बढ़ी तो पानी में लगे गिरने कटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरलबाढ़ पीड़ितों की मदद के दौरान बाल-बाल बचे रौशन आनंद, नाव आगे बढ़ी तो पानी में लगे गिरने

भागलपुर में BJP नेता हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, शशि मोदी ने कोर्ट में किया सरेंडर, 3 सहयोगी गिरफ्तार

भागलपुर में भाजपा मंडल अध्यक्ष उमा भूषण तांती उर्फ पप्पू तांती हत्याकांड में नामजद आरोपी शशि मोदी ने कोर्ट में सरेंडर किया। पुलिस ने तीन सहयोगियों को गिरफ्तार किया, कृष्णा मोदी की तलाश जारी है।

बिहार न्यूज
कृष्णा मोदी की तलाश जारी
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
5 मिनट

BHAGALPUR: भाजपा के मंडल अध्यक्ष उमा भूषण तांती उर्फ पप्पू तांती हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लगातार छापेमारी और गिरफ्तारी के दबाव के बीच प्राथमिकी में नामजद आरोपी शशि मोदी ने मंगलवार, 15 सितंबर को भागलपुर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। वहीं, पुलिस ने हत्या की साजिश में शशि मोदी के सहयोगी बताए जा रहे तीन अप्राथमिकी आरोपियों को गिरफ्तार किया है।


पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में अमित राज, सूरज कुमार और लेवीस आनंद शामिल हैं। पूछताछ के साथ पुलिस इनसे मिले साक्ष्यों का सत्यापन कर रही है। मामले में नामजद शशि मोदी के भांजे कृष्णा मोदी उर्फ किशन मोदी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी जारी है।


11 सितंबर को कुम्हार टोली के पास हुई थी हत्या


पुलिस की प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, 11 सितंबर 2026 को बबरगंज थाना क्षेत्र के कुतूबगंज स्थित महादेव तालाब, कुम्हार टोली के समीप उमा भूषण तांती को गोली मारे जाने की सूचना मिली थी। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल, मायागंज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।


घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक और नगर पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की जानकारी जुटाने के साथ मृतक के परिजनों से भी पूछताछ की गई।


भाई के बयान पर दर्ज हुई थी प्राथमिकी


मृतक के भाई अरविंद कुमार के फर्दबयान के आधार पर बबरगंज थाना कांड संख्या 151/26, दिनांक 11 सितंबर 2026 दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार, प्राथमिकी में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1), 61(2), 3(5) और 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।


जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, वैज्ञानिक साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज का संकलन एवं विश्लेषण किया। इन्हीं साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मामले में आगे कार्रवाई शुरू की।


लगातार छापेमारी के बाद शशि मोदी ने किया सरेंडर


पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम और एसआईटी का गठन किया था। इस टीम में नगर-02 के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बबरगंज थानाध्यक्ष, मोजाहिदपुर थानाध्यक्ष, कोतवाली थानाध्यक्ष और तकनीकी शाखा के पुलिस पदाधिकारी शामिल थे।


टीम द्वारा संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी और दबिश दी जा रही थी। पुलिस की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इसी दबाव के फलस्वरूप प्राथमिकी में नामजद आरोपी शशि मोदी, पिता सुरेश मोदी, निवासी कुतूबगंज, थाना बबरगंज, जिला भागलपुर, ने 15 सितंबर को न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।


शशि मोदी के तीन सहयोगी भी गिरफ्तार


जांच के दौरान पुलिस को मिले तकनीकी एवं अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर शशि मोदी के सहयोगी बताए गए तीन अप्राथमिकी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार की गई है—


अमित राज, पिता रविन्द्र मंडल, बरईचक, पाटम, थाना नया रामनगर, जिला मुंगेर


सूरज कुमार, पिता स्व. हरेराम साह, हाफिज हुसैन लेन, सिकंदरपुर, थाना मोजाहिदपुर, भागलपुर


लेवीस आनंद, पिता विपिन प्रसाद साह, गुरहट्टा चौक, थाना मोजाहिदपुर, भागलपुर



पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों से घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। अनुसंधान के दौरान प्राप्त साक्ष्यों का भी सत्यापन किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अमित राज, प्राथमिकी में नामजद शशि मोदी का मौसेरा साढ़ू है।


कृष्णा मोदी की तलाश में जारी है छापेमारी


मामले में नामजद शशि मोदी के भांजे कृष्णा मोदी उर्फ किशन मोदी की गिरफ्तारी अभी बाकी है। पुलिस टीम उसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है।


इसके अलावा घटना में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए भी तकनीकी एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।


वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर आगे बढ़ रही जांच


पुलिस के मुताबिक, हत्याकांड की जांच केवल आरोपियों के बयानों तक सीमित नहीं रखी जा रही है। घटनास्थल और उपलब्ध साक्ष्यों का तकनीकी तथा वैज्ञानिक तरीके से विश्लेषण किया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य साक्ष्यों को जांच का हिस्सा बनाया गया है।


पुलिस ने कहा है कि अनुसंधान में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर घटना में शामिल अन्य आरोपियों के खिलाफ भी विधिसम्मत और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।