ब्रेकिंग
चार दिन से लापता युवक का धान के खेत में मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप✦दिवाली-छठ में घर लौटना होगा आसान… इस रूट से चलेगी दिल्ली-पटना वंदे भारत ट्रेन, यहां पढ़िए टाइमिंग और ठहराव✦VIRAL VIDEO: महिला थाना परिसर में ही महिला की पिटाई... हाथ और चप्पल से मारने का वीडियो वायरल✦ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, हादसे के बाद इलाके में हड़कंप✦Bihar Crime News: RLM के प्रदेश महासचिव पर ठेकेदार की हत्या की सुपारी देने का आरोप, रंगदारी केस में असगर मियां गिरफ्तार✦चार दिन से लापता युवक का धान के खेत में मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप✦दिवाली-छठ में घर लौटना होगा आसान… इस रूट से चलेगी दिल्ली-पटना वंदे भारत ट्रेन, यहां पढ़िए टाइमिंग और ठहराव✦VIRAL VIDEO: महिला थाना परिसर में ही महिला की पिटाई... हाथ और चप्पल से मारने का वीडियो वायरल✦ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, हादसे के बाद इलाके में हड़कंप✦Bihar Crime News: RLM के प्रदेश महासचिव पर ठेकेदार की हत्या की सुपारी देने का आरोप, रंगदारी केस में असगर मियां गिरफ्तार

बिहार में नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, 50 लाख रुपये की स्मैक के साथ स्मगलर अरेस्ट

Bihar Crime News: बिहार के वैशाली में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 लाख रुपये कीमत की 500 ग्राम से अधिक स्मैक बरामद की। मामले में एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया, जबकि उसके अन्य साथियों की तलाश जारी है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: वैशाली पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भगवानपुर थाना क्षेत्र में एक बड़े तस्कर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 500.4 ग्राम हेरोइन (स्मैक) और 65,200 रुपये नकद के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।


पुलिस अधीक्षक वैशाली के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। भगवानपुर थाना पुलिस को 24 मई 2026 को गुप्त सूचना मिली थी कि विक्रम कुमार अपने दो साथियों के साथ अपने जीजा शंकर राय के घर हेरोइन लेकर आया है।


इस सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-2, लालगंज के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शंकर राय के बहलोलपुर स्थित घर पर छापा मारा।


तलाशी के दौरान, पुलिस ने शंकर राय के घर से 500.4 ग्राम हेरोइन (जिसकी वाणिज्यिक मात्रा है) और 65,200 रुपये नकद जब्त किए। मौके से शंकर राय को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी शंकर राय ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वह अपने साले विक्रम कुमार और दो अन्य व्यक्तियों के साथ मिलकर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करता था और मुनाफे को आपस में बांट लेता था।


बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 50 लाख रुपये बताई जा रही है। वैशाली पुलिस ने इस बड़ी खेप को तस्करी से पहले ही जब्त कर लिया। इस संबंध में भगवानपुर थाना में कांड संख्या 196/26 दर्ज कर गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। पुलिस फरार चल रहे विक्रम कुमार और उसके अन्य दो साथियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता