ब्रेकिंग
मधेपुरा में 8वीं के छात्र का शव बरामद, गले पर निशान से परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका✦बिहार में पर्यटकों का इंतजार होगा खत्म, दीपावली से पहले गंगा में दौड़ेगी वाटर मेट्रो; जानिए रूट, किराया और पूरी जानकारी✦Bihar News: स्कॉर्पियो नीलामी कांड में EOU का एक्शन तेज, चौथी गिरफ्तारी के बाद तत्कालीन उत्पाद अधीक्षक-DTO पर भी लटकी तलवार, आगे क्या होगा...✦दुर्गा पूजा से पहले बेगूसराय में उत्पाद पुलिस का बड़ा एक्शन, दो दर्जन शराबी और कारोबारी गिरफ्तार✦Bihar News: टेंडर घोटाले का खुलासा...कमिश्नर ने 6 कर्मियों को ठेकेदार बनाकर माल बनाया ! नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा पर गिरी जांच रिपोर्ट की गाज...✦मधेपुरा में 8वीं के छात्र का शव बरामद, गले पर निशान से परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका✦बिहार में पर्यटकों का इंतजार होगा खत्म, दीपावली से पहले गंगा में दौड़ेगी वाटर मेट्रो; जानिए रूट, किराया और पूरी जानकारी✦Bihar News: स्कॉर्पियो नीलामी कांड में EOU का एक्शन तेज, चौथी गिरफ्तारी के बाद तत्कालीन उत्पाद अधीक्षक-DTO पर भी लटकी तलवार, आगे क्या होगा...✦दुर्गा पूजा से पहले बेगूसराय में उत्पाद पुलिस का बड़ा एक्शन, दो दर्जन शराबी और कारोबारी गिरफ्तार✦Bihar News: टेंडर घोटाले का खुलासा...कमिश्नर ने 6 कर्मियों को ठेकेदार बनाकर माल बनाया ! नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा पर गिरी जांच रिपोर्ट की गाज...

बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतरराज्यीय सोना लूट गिरोह का भंडाफोड़, 4 अपराधी गिरफ्तार, हथियार बरामद

Bihar Crime News: वैशाली पुलिस ने अंतरराज्यीय सोना लूट गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 4 अपराधियों को गिरफ्तार किया है और भारी मात्रा में हथियार बरामद कर ओडिशा में होने वाली बड़ी लूट की साजिश नाकाम कर दी।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार की वैशाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय सोना लूट गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दूसरे राज्य में होने वाली बड़ी लूट की साजिश को नाकाम करते हुए चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है।


गिरफ्तार अपराधियों के पास से 5 देशी कट्टे, एक पिस्टल, कारतूस और मोबाइल बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, इस गिरोह ने ओडिशा के एक बड़े ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाया था और उसकी रेकी भी कर ली थी। लूट की पूरी योजना तैयार थी, लेकिन वारदात से पहले ही पुलिस ने कार्रवाई कर दी।


यह कार्रवाई नगर थाना क्षेत्र के तंगौल मोहल्ले में की गई, जहां आरोपी छिपकर लूट की साजिश रच रहे थे। वैशाली एसपी विक्रम सिहाग ने बताया कि सबसे पहले बिदुपुर थाना क्षेत्र से रॉनित राय उर्फ बुल्ला को गश्ती के दौरान गिरफ्तार किया गया। वह हाल ही में बोकारो के एक ज्वेलरी दुकान में लूट के मामले में जेल से छूटकर आया था और फिर से गिरोह बनाकर वारदात की योजना बना रहा था।


रॉनित की गिरफ्तारी के बाद वैशाली पुलिस और बिहार एसटीएफ की संयुक्त टीम ने नगर थाना क्षेत्र में छापेमारी की, जहां से तीन अन्य अपराधियों को दबोचा गया। इसी दौरान भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए गए। पुलिस की इस कार्रवाई से एक बड़े अंतरराज्यीय लूट कांड को अंजाम देने से पहले ही विफल कर दिया गया है, जिससे बड़ी घटना टल गई।

रिपोर्ट- मुन्ना खान, वैशाली

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता