ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार : विदाई समारोह में CO की पिटाई, लोगों ने नोटों की माला पहनाकर उतारी इज्जत

VAISHALI : बिहार के हाजीपुर में सीओ पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर एक शख्स उनके पॉकेट में पैसा डाला जाने लगा और उनको नोटों की माला पहनाने लगा. मामला तब बढ़ गया जब शख्स की सीओ से हाथापा

बिहार : विदाई समारोह में CO की पिटाई, लोगों ने नोटों की माला पहनाकर उतारी इज्जत
First Bihar
3 मिनट

VAISHALI : बिहार के हाजीपुर में सीओ पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर एक शख्स उनके पॉकेट में पैसा डाला जाने लगा और उनको नोटों की माला पहनाने लगा. मामला तब बढ़ गया जब शख्स की सीओ से हाथापाई होने लगी. हाजीपुर में बीच सड़क पर हो रहे इस तमाशे को देखने के लिए काफी संख्या में लोग भी जुट गए. इस हाथापाई का वीडियो किसी ने बना लिया और अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है. 


दरअसल, बीते दिनों बिहार में बड़े पैमाने पर सरकारी अफसरों का ट्रांसफर हुआ है. वैशाली जिले के राघोपुर के सीओ अक्षय प्रताप सिंह का भी जिले से तबादला हुआ. तबादले के बाद हाजीपुर में सीओ के विदाई समारोह का आयोजन किया गया था. लेकिन विदाई समारोह के समय अजीबोगरीब हालात बन गए. कुछ लोग जबरन सीओ को नोटों की माला पहनाने लगे. सड़क किनारे हो रहे तमाशे को देखते हुए कुछ लोग सीओ को पकड़कर उन्हें उनके काम को लेकर सुनाने लगे. 


मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित रविकांत सिंह ने बताया कि उनकी जमीन का रसीद सीओ अक्षय प्रताप सिंह ने पैसे लेकर किसी दूसरे शख्स के नाम से काट दिया है. जिसके नाम से रसीद काटा गया है वो उस इलाके का अपराधी है. उनकी जमीन पर जबरदस्ती कब्जा करने के लिए गोली-बंदूक के साथ जब ना तब आ धमकता है. इतने में सीओ अक्षय प्रताप सिंह को घेरे भीड़ ने भी आरोप लगाया कि सीओ ने अपने तबादले के बाद पैसे लेकर नाजायज फैसले कर दिए. उन्होंने सीओ पर दो लाख रुपए रिश्वत लेने का आरोप लगाया. 


बवाल के बीच बात हाथापाई तक पहुंच गई. जब सीओ साहब भागने लगे तो लोगों ने उन्हें खदेड़ कर पकड़ लिया और सड़क किनारे बैठा दिया. काफी देर तक चले तमाशे के बाद स्थानीय लोगों की पहल पर सीओ किसी तरह निकल पाए. सीओ अक्षय प्रताप सिंह का विदाई समारोह के लिए गाड़ी को फूलों से सजाया गया था मगर सम्मान कार्यक्रम बेइज्जती समारोह में बदल गया. पूरे बेइज्जती पर जाते-जाते अक्षय प्रताप सिंह ने बस इतना कहा कि DCLR के आदेश का अनुपालन किया गया था. इसके बाद गाड़ी में बैठकर निकल गए. फिलहाल यह पूरा मामला इलाके में चर्चा ला विषय बना हुआ है. 

टैग्स