ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

वैशाली में एक लड़की का मर्डर, इलाके में फैली सनसनी, छानबीन में जुटी पुलिस

VAISHALI : इस वक्त एक ताजा खबर बिहार के वैशाली जिले से सामने आ रही है, जहां एक लड़की की हत्या कर दी गई है. लड़की की हत्या के बाद उसकी डेड बॉडी को एक बोरे में बंद कर फेंका गया है

वैशाली में एक लड़की का मर्डर, इलाके में फैली सनसनी, छानबीन में जुटी पुलिस
First Bihar
2 मिनट

VAISHALI : इस वक्त एक ताजा खबर बिहार के वैशाली जिले से सामने आ रही है, जहां एक लड़की की हत्या कर दी गई है. लड़की की हत्या के बाद उसकी डेड बॉडी को एक बोरे में बंद कर फेंका गया है. इस घटना से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. वैशाली पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


घटना वैशाली जिले के सदर थाना इलाके की है, जहां रेलवे गुमटी के पास नाले में एक लड़की की डेड बॉडी मिली है. बोरे में बंद युवती का शव बरामद किया गया है. घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई है. इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस को भी इस घटना की सूचना दी गई है. 


घटना की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. मृतक युवती की पहचान पूजा कुमारी के रूप में हुई है लेकिन अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है. 


वैशाली पुलिस का कहना है कि सदर प्रखंड कार्यालय के पास मृतक युवती का परिवार रहता था. लेकिन फिलहाल उसके परिवार का अता पता नहीं चल सका है.  पुलिस के मुताबिक नाले में मिला युवती का शव तकरीबन 3 दिन पहले का है, जिसके कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है.  पोस्टमार्टम के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा.

टैग्स
रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Munna Khan

FirstBihar संवाददाता