ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

वैशाली में हथियार के बल पर 2.5 लाख की लूट, 3 बैंक कर्मियों को अपराधियों ने पीटा

VAISHALI : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बेबस नजर आ रही है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है वैशाली से जहां बैंक ऑफ इंडिया के CSP में दिनदहाड़े लूट हुई है. अपराधी 2.5 ला

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

VAISHALI : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बेबस नजर आ रही है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है वैशाली से जहां बैंक ऑफ इंडिया के CSP में दिनदहाड़े लूट हुई है. अपराधी 2.5 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए हैं. पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात वैशाली जिले के भगवानपुर थाना इलाके की है. जहां बैंक ऑफ इंडिया के सीएसपी शाखा में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. मिली जानकारी के मुताबिक हथियारबंद अपराधियों ने तीन बैंक कर्मियों को पीट-पीटकर जख्मी कर दिया. सीएसपी संचालक के मुताबिक नकाबपोश तीन अपराधी अचानक शाखा के अंदर आ धमके और सभी को गन प्वाइंट पर लेकर लगे.


वारदात की सूचना मिलते ही फ़ौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. थानाध्यक्ष ने बताया कि पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है. पुलिस फुटेज को भी खंगाल रही है. जल्द ही अपराधियों को अरेस्ट कर लिया जायेगा.



टैग्स