ब्रेकिंग
Bihar News : 2022 वाली गोलीबारी की याद फिर ताजा, बेगूसराय में पहले घर पर फायरिंग फिर बस स्टैंड में बरसीं गोलियां✦Bihar News: बेगूसराय में सुबह-सुबह गोलियों की बौछार, फल दुकानदार समेत 2 घायल; बाइक सवार 3 बदमाश फरार✦Bihar News: सीतामढ़ी में पुलिस का एनकाउंटर, दिनेश यादव हत्याकांड के आरोपी को पैर में लगी गोली, तीन अन्य आरोपी भी घायल ✦Bihar News : गांव के 'मिनी सचिवालय' में अब रोज बैठेंगे कर्मचारी, बायोमीट्रिक से होगी निगरानी✦Bihar News: जिस सच की तलाश थी, वो मिला ही नहीं? पटना NEET छात्रा मौत केस में CBI को नहीं मिले ठोस सबूत, क्लोजर रिपोर्ट ने बढ़ाए सवाल✦Bihar News : 2022 वाली गोलीबारी की याद फिर ताजा, बेगूसराय में पहले घर पर फायरिंग फिर बस स्टैंड में बरसीं गोलियां✦Bihar News: बेगूसराय में सुबह-सुबह गोलियों की बौछार, फल दुकानदार समेत 2 घायल; बाइक सवार 3 बदमाश फरार✦Bihar News: सीतामढ़ी में पुलिस का एनकाउंटर, दिनेश यादव हत्याकांड के आरोपी को पैर में लगी गोली, तीन अन्य आरोपी भी घायल ✦Bihar News : गांव के 'मिनी सचिवालय' में अब रोज बैठेंगे कर्मचारी, बायोमीट्रिक से होगी निगरानी✦Bihar News: जिस सच की तलाश थी, वो मिला ही नहीं? पटना NEET छात्रा मौत केस में CBI को नहीं मिले ठोस सबूत, क्लोजर रिपोर्ट ने बढ़ाए सवाल

वैशाली में भीषण सड़क हादसा: ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, 3 साल के बेटे और पिता की मौत, पत्नी की हालत नाजुक

VAISHALI: वैशाली के महुआ थाना क्षेत्र में एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया। इस हादसे में 3 साल के बच्चे के साथ पिता की मौत हो गयी। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी म

वैशाली में भीषण सड़क हादसा: ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, 3 साल के बेटे और पिता की मौत, पत्नी की हालत नाजुक
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

VAISHALI: वैशाली के महुआ थाना क्षेत्र में एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया। इस हादसे में 3 साल के बच्चे के साथ पिता की मौत हो गयी। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेजा। इस घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


बताया जाता है कि मृतक जितेंद्र कुमार शाह पत्नी और तीन साल के बेटे के साथ बाइक से महुआ बाजार पहुंचे थे। उनकी भगिनी की शादी थी जिसके लिए खरीदारी करने लिए गये हुए थे। बाइक पर बेटे के साथ जितेंद्र बैठे हुए थे पत्नी बाइक पर बैठने जा ही रही थी कि तभी अनियंत्रित डंफर ने बाइक को रौंद दिया। इस हादसे में पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि पत्नी घायल हो गयी। 


आनन-फानन में घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। वही दोनों शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू की। मृतक का पूरा परिवार जन्दाहा में शादी समारोह में शामिल होने के लिए गये हुए थे जब उन्हें घटना की सूचना मिली तो कोहराम मच गया। आनन-फानन में परिजन हाजीपुर सदर अस्पताल के लिए रवाना हुए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना से पूरा परिवार काफी सदमे में हैं। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता