ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

वैशाली में एक युवक का मर्डर, अपराधियों ने चौकीदार को भी मारी गोली

VAISHALI : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बौना साबित हो रही है. लॉ एंड आर्डर की स्थिति सुधरने का नाम नहीं ले रही है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है वैशाली से जहां घंटे

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

VAISHALI : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बौना साबित हो रही है. लॉ एंड आर्डर की स्थिति सुधरने का नाम नहीं ले रही है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है वैशाली से जहां घंटे भर के अंदर अपराधियों ने दो बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अपराधियों ने गोली मारकर एक युवक का मर्डर कर दिया. वहीं, एक अन्य घटना में अपराधी चौकीदार को गोली मारने के बाद उसका बाइक लूटकर फरार हो गए. 


युवक का सरेआम मर्डर
पहली वारदात वैशाली जिले के बरांटी आउट पोस्ट थाना इलाके की है. जहां अपराधियों ने एक युवक का मर्डर कर दिया. मिली जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान अरूण कुमार के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि अरूण कुमार फुलहरा बाजार से लौट रहा था. इस दौरान अपराधियों ने उसे गोली मार दी. गोली लगने के कारण स्पॉट पर ही उसकी मौत हो गई. हत्या के बाद इलाके में स्थिति गंभीर बनी हुई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


चौकीदार को गोली मारकर लूटी बाइक
दूसरी वारदात वैशाली जिले के भगवानपुर थाना इलाके की है. जहां देर शाम घर लौट रहे भगवानपुर थाना के चौकीदार को अपराधियों ने बिठौली क़े पास गोली मार दी. चौकीदार को गोली मारने के बाद अपराधी उसका बाइक लूटकर फरार हो गए. मिली जानकारी के मुताबिक गोली लगने के कारण चौकीदार गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है. आनन-फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है. जिले के वरीय अधिकारी मामले की छानबीन में जुटे हुए हैं.

टैग्स