ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

बड़ी खबर : गांधी सेतु हाइवे पर अपराधियों ने एक युवक को मारी गोली, वैशाली पुलिस को चुनौती दे रहे क्रिमिनल

VAISHALI : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस अब पूरी तरह से हार मान गई है. अपराध पर नकेल कसने की पुलिस की साड़ी कोशिशें नाकाम साबित हो रही हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

VAISHALI : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस अब पूरी तरह से हार मान गई है. अपराध पर नकेल कसने की पुलिस की साड़ी कोशिशें नाकाम साबित हो रही हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है वैशाली जिले से जहां अपराधियों ने एक शख्स को गोली मार दी. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात जिले के सदर थाना इलाके की है. जहां गांधी सेतु हाइवे पर अपराधियों ने लूट के दौरान एक युवक को गोली मार दी. मिली जानकारी के मुताबिक युवक गांधी सेतु हाइवे से जा रहा था. तभी पहले से फिराक में बैठे अपराधियों ने उसे गोली मार दी. गोली लगने के कारण युवक गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है. आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया. जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर होते देख पीएमसीएच रेफर कर दिया.


वैशाली जिले में बढ़ते अपराध के कारण लोगों में दहशत का माहौल है. पुलिस को इन दिनों अपराधी खुलेआम चुनौती दे रहे हैं. सदर थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है. 

टैग्स