ब्रेकिंग
Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर

वाहन जांच के दौरान पुलिस ने पीटकर युवक का हाथ तोड़ा, गुस्साएं लोगों ने पुलिस को बनाया बंधक, बोला युवक..नशे में धुत थे पुलिसवाले

VAISHALI: वैशाली के महुआ थाना क्षेत्र के बेलकुडा चौक के निकट वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक युवक को पीटकर घायल कर दिया। ज़ख्मी युवक को स्थानीय अस्पताल में इलाज कराया गया। घटना

वाहन जांच के दौरान पुलिस ने पीटकर युवक का हाथ तोड़ा, गुस्साएं लोगों ने पुलिस को बनाया बंधक, बोला युवक..नशे में धुत थे पुलिसवाले
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

VAISHALI: वैशाली के महुआ थाना क्षेत्र के बेलकुडा चौक के निकट वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक युवक को पीटकर घायल कर दिया। ज़ख्मी युवक को स्थानीय अस्पताल में इलाज कराया गया। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने पुलिस को भी बंधक बना लिया। कई घंटे तक बेलकुंडा चौक के निकट निजी स्कूल में बना पुलिस पोस्ट में लोगों ने पुलिस कर्मी को बंधक बनाकर रखा गया। 


पुलिस पर शराब के नशे में धुत होने का आरोप लोगों ने लगाया। घटना की जानकारी मिलते ही महुआ थाना अध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों को आक्रोश देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई। घायल युवक भगवानपुर थाना के सलेमपुर निवासी स्वर्गीय अजब लाल राय के पुत्र शिव शंकर राय बताया जाता है। 


बताया यह भी जाता है कि शिवशंकर अपनी बहन के घर राजापाकड़ छठ पूजा के प्रसाद देकर वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बेलकुडा चौंक पर वाहन जांच के दौरान पुलिस ने युवक को डंडे से पीटकर घायल कर दिया। घायल युवक ने बताया कि बहन के घर से प्रसाद पहुंचा कर लौट रहा था तभी बेलकुडा चौक पर पुलिस ने उसके साथ मारपीट की और हाथ तोड़ दिया। युवक ने बताया कि पुलिस कर्मी शराब के नशे में धुत थे। इस संबंध में महुआ थाना अध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना ने बताया कि वाहन जांच के दौरान मारपीट की बात सामने आई है। पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।


रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता