ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

Bihar News: मंडल कारा में बंद विचाराधीन कैदी की मौत, हत्या के मामले में पुलिस ने किया था अरेस्ट

HAJIPUR: हाजीपुर मंडल कारा में बंद एक विचाराधीन कैदी की रविवार को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद सदर अस्पताल में मौत हो गई। हत्या के मामले में पुलिस ने इसी साल उसे गिरफ्तार किया था।</p

Bihar News: मंडल कारा में बंद विचाराधीन कैदी की मौत, हत्या के मामले में पुलिस ने किया था अरेस्ट
Mukesh Srivastava
2 मिनट

HAJIPUR: हाजीपुर मंडल कारा में बंद एक विचाराधीन कैदी की रविवार को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद सदर अस्पताल में मौत हो गई। हत्या के मामले में पुलिस ने इसी साल उसे गिरफ्तार किया था।


मृतक कैदी की पहचान समस्तीपुर के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के रहने वाले 59 वर्षीय राजेश्वर शर्मा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राजेश्वर शर्मा जंदाहा में बिजली विभाग में ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था। मार्च 2022 में, जंदाहा थाना क्षेत्र के चकमहदीन गांव में एक लाइनमैन की मौत हो गई थी। 


पुलिस ने इस मामले में राजेश्वर शर्मा को जुलाई 2024 में गिरफ्तार कर हाजीपुर जेल भेज दिया था। रविवार को राजेश्वर शर्मा की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें जेल अस्पताल ले जाया गया और बाद में गंभीर हालत में सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। 


घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस और मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंचे। उन्होंने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया और इसे परिजनों को सौंप दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक कैदी के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।