ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

हाजीपुर सदर अस्पताल में बाइक चोरी करते चोर को लोगों ने पकड़ा, पिटाई के बाद किया पुलिस के हवाले

HAJIPUR: हाजीपुर सदर अस्पताल के ओपीडी के सामने खड़ी एक बाइक को चोरी करते हुए एक चोर को लोगों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। लोगों ने चोर की पिटाई शुरू कर द

हाजीपुर सदर अस्पताल में बाइक चोरी करते चोर को लोगों ने पकड़ा, पिटाई के बाद किया पुलिस के हवाले
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

HAJIPUR: हाजीपुर सदर अस्पताल के ओपीडी के सामने खड़ी एक बाइक को चोरी करते हुए एक चोर को लोगों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। लोगों ने चोर की पिटाई शुरू कर दी। अस्पताल के सुरक्षा गार्ड ने बीच-बचाव कर चोर को लोगों के चंगुल से छुड़ाया और उसे अपनी हिरासत में ले लिया। इसके बाद नगर थाना पुलिस को सूचना दी गई।


सूचना मिलते ही पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और चोर को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने पहले चोर का सदर अस्पताल में इलाज कराया, फिर उसे थाने ले गई। गिरफ्तार चोर की पहचान नगर थाना क्षेत्र के बड़ी युसुफपुर गांव निवासी मनोज साह के पुत्र सौरभ कुमार के रूप में हुई है।


नगर थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि सदर अस्पताल में बाइक चोरी करते हुए एक चोर को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस चोर से पूछताछ कर रही है और पूछताछ के आधार पर बाइक चोर गिरोह के बारे में जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने चोर को पहले अस्पताल में इलाज कराया और फिर थाने ले गई।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता