ब्रेकिंग
घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!

हाजीपुर में मुफ्त राशन मांगने पर धुनाई, घर में बंद करके डीलर ने युवक को जमकर पीटा

HAJIPUR: एक तरफ सरकार आम लोगों तक फ्री राशन मुहैया कराने का दावा करती है। वहीं सरकार के दावे की पोल राशन डीलर खोल रहे हैं। हाजीपुर से ताजा मामला सामने आया है जहां कम अनाज देने

हाजीपुर में मुफ्त राशन मांगने पर धुनाई, घर में बंद करके डीलर ने युवक को जमकर पीटा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

HAJIPUR: एक तरफ सरकार आम लोगों तक फ्री राशन मुहैया कराने का दावा करती है। वहीं सरकार के दावे की पोल राशन डीलर खोल रहे हैं। हाजीपुर से ताजा मामला सामने आया है जहां कम अनाज देने का विरोध करने पर डीलर ने एक युवक को घर में बंद कर दिया और जमकर पिटाई कर दी।


सदर थाना क्षेत्र के चक्र भोज में डीलर के द्वारा कम राशन दिए जाने का विरोध करने पर डीलर ने एक युवक को घर में बंद कर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल युवक चकसकरा निवासी मुनारीक राय के पुत्र बिट्टू कुमार बताया गया है। 


बिट्टू कुमार ने बताया कि चंद्रालय निवासी डीलर चंद्रर चौधरी के यहां अनाज लेने गए थे। हमारा 85 किलो अनाज होता जिसमें डीलर 50 किलो ही अनाज डीलर दे रहा था। विरोध करने पर डीलर ने उन्हें घर में बंद कर दिया और जमकर पिटाई कर दी। मारपीट के दौरान डीलर के बेटे और पोता अन्य लोग मौजूद थे। बिट्टू ने बताया कि हमारे चाचा का डीलर ने पर्ची काटने के बाद कम अनाज दिया। इसी बात को लेकर जब पूछताछ की गई तो डीलर गुस्सा हो गया और घर में बंद करके पिटाई करने लगे। पीड़ित ने आरोपी डीलर पर कार्रवाई की मांग की है। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता