ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

खैनी मांगने की मिली सजा : युवक को मार दी गोली

VAISHALI : खैनी खाने वालों की एक बुरी आदत होती है कि जिस किसी को वह खैनी बनाते देखते हैं, उसके पास जाकर मांगने लगते हैं। कुछ लोग तो अपनी चिनौटी ही थमा देते हैं लेकिन वही कुछ ल

खैनी मांगने की मिली सजा : युवक को मार दी गोली
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

VAISHALI : खैनी खाने वालों की एक बुरी आदत होती है कि जिस किसी को वह खैनी बनाते देखते हैं, उसके पास जाकर मांगने लगते हैं। कुछ लोग तो अपनी चिनौटी ही थमा देते हैं लेकिन वही कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो खैनी देने से इनकार कर देते हैं। वैशाली में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। 


जहां खैनी मांगने पर युवक को बाएं हाथ में गोली मार दी गयी है। खैनी खाने के विवाद में गोली लगने से घायल युवक को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महनार में भर्ती कराया गया। जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल युवक की पहचान लावापुर महनार निवासी उपेंद्र राय के 26 वर्षीय पुत्र संजय के रूप में हुई है। 


घटना के संबंध में परिजन कुछ भी बोलने से इनकार कर रहे हैं। वही, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम फिलहाल पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। घटना वैशाली के महनार थानाक्षेत्र के अलीपुर चौक की है। जहां इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।