ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

जिस बेटे के लिए मां करती थी छठ, उसी ने पेट्रोल छिड़क कर जिंदा जलाया

VAISHALI: बेटे की लंबी उम्र के लिए एक मां छठ महापर्व करती थी लेकिन उसे क्या मालूम की एक दिन बेटा ही उसकी जान ले लेगा। कलयुगी बेटे ने पहले मां को पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जला दिया फिर

जिस बेटे के लिए मां करती थी छठ, उसी ने पेट्रोल छिड़क कर जिंदा जलाया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

VAISHALI: बेटे की लंबी उम्र के लिए एक मां छठ महापर्व करती थी लेकिन उसे क्या मालूम की एक दिन बेटा ही उसकी जान ले लेगा। कलयुगी बेटे ने पहले मां को पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जला दिया फिर कमरे का दरवाजा बंद कर दिया। उसे बचाने की जरा भी कोशिश नहीं की। कमरे में ही तड़प-तड़प कर मां की दर्दनाक मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्यारे बेटे को गिरफ्तार कर लिया।


बिहार के हाजीपुर में एक कलयुगी बेटे की खौफनाक करतूत सामने आई है। जिसे बेटे के लिए मां ने छठी मईया से मन्नते मांगी वही आज मां का दुश्मन निकल गया। बेटे ने मां को पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया जिससे उनकी दर्दनाक मौत हो गयी। मृतका भगवान भास्कर को अर्घ्य देने जा रही थी लेकिन बेटे ने खौफनाक मौत दे दिया। 


आरोपी युवक दिमागी रूप से कमजोर बताया जा रहा है। घरेलू विवाद में उसने इस घटना को अंजाम दिया। घटना हाजीपुर के सदर थाना क्षेत्र स्थित राम आशीष चौक की है। आरोपी युवक ने बाइक से पेट्रोल निकाला और पूरे कमरे में उड़ेल दिया। कमरे में मां थी लाइटर से आग लगाया और खुद बाहर निकल गया। बाहर निकलने के बाद उसने कमरे को बंद कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।


उधर घटना को अंजाम देने वाले हत्यारे बेटे रोहित को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के दौरान वह भी घायल हो गया है पुलिस अभिरक्षा में उसका इलाज चल रहा है। युवक समस्तीपुर के शाहपुर पटोरी थाना क्षेत्र का रहने वाला है। मां की जान लेने के बाद अब आरोपी बेटा अफसोस जता रहा है। 


उसका कहना है कि मां की मौत से उसे बहुत अफसोस है। वह अपनी गलती स्वीकार रहा है। उसका यह भी कहना है कि दिमाग नहीं काम कर रहा था क्योंकि वो व्हाइटनर का नशा करता है। व्हाइटनर के नशे में गलती हो गयी है। पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है वहीं आगे की कार्रवाई में जुट गयी है। 

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता