ब्रेकिंग
सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां

इलाज के दौरान कैदी की मौत, पत्नी और दो बेटियों की हत्या का था आरोपी

HAJIPUR: काजीपुर थाना क्षेत्र के दौलतपुर धनुषी निवासी फौजदार सिंह के पुत्र लाल बाबू सिंह अपनी पत्नी और दो बेटियों की हत्या के मामले में मंडल कारा में बंद थे। रविवार को उनकी तबीयत अ

इलाज के दौरान कैदी की मौत, पत्नी और दो बेटियों की हत्या का था आरोपी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

HAJIPUR: काजीपुर थाना क्षेत्र के दौलतपुर धनुषी निवासी फौजदार सिंह के पुत्र लाल बाबू सिंह अपनी पत्नी और दो बेटियों की हत्या के मामले में मंडल कारा में बंद थे। रविवार को उनकी तबीयत अचानक खराब हो गयी। आज इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। 


घटना की सूचना जेल प्रशासन के द्वारा जिला प्रशासन को दी गई। दंडाधिकारी के मौजूदगी में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई। जानकारी के अनुसार लालबाबू सिंह ने बीते 30 अगस्त को अपनी पत्नी आशा देवी एवं बेटी कशिश कुमारी और नंदनी कुमारी की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दिया था। हत्या करने के बाद वो अपने घर में ही जमीन पर बेहोशी की हालत में मिले थे। 


घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी थी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लालबाबू सिंह को हिरासत में ले लिया। वहीं मौके से धारदार हथियार भी बरामद किया। इस मामले में लाल बाबू सिंह अगस्त माह से जेल में बंद थे। रविवार को अचानक तबीयत खराब होने के बाद उन्हें सदर अस्पताल लाया गया इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जेल प्रशासन के मुताबिक उन्हें कैंसर हो गया था। घटना के संबंध में मृतक के रिश्तेदार ने बताया कि वह अपनी पत्नी और बेटी की हत्या के मामले में जेल में बंद थे। रविवार को इलाज के दौरान मौत हो गई।

टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता