ब्रेकिंग
बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लानबिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर आया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले शिक्ष मंत्री मिथिलेश तिवारीखान सर की अग्रिम जमानत पर सुनवाई पूरी, कोर्ट इस दिन सुनाएगा फैसला; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाबिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लानबिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर आया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले शिक्ष मंत्री मिथिलेश तिवारीखान सर की अग्रिम जमानत पर सुनवाई पूरी, कोर्ट इस दिन सुनाएगा फैसला; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसा

हाजीपुर में स्वर्णकार संघ का एलान, सरकार सुरक्षा नहीं देगी तो सड़क पर उतरना होगी मजबूरी

VAISHALI : हाजीपुर में अपराधियों ने बुधवार को एक स्वर्ण कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी थी. अपराधियों के ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरा इलाका गूंज उठा था. घटना के बाद अखिल भारतीय स्व

हाजीपुर में स्वर्णकार संघ का एलान, सरकार सुरक्षा नहीं देगी तो सड़क पर उतरना होगी मजबूरी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

VAISHALI : हाजीपुर में अपराधियों ने बुधवार को एक स्वर्ण कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी थी. अपराधियों के ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरा इलाका गूंज उठा था. घटना के बाद अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ ने दो दिनों के लिए वैशाली जिला बंदी और सत्याग्रह बुलाया गया था. आज 30 जून को प्रशासन की पहल पर सत्याग्रह को खत्म कर दिया गया है. 


दरअसल, हाजीपुर में अपराधियों ने एक स्वर्ण व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी थी. पांच की संख्या में नकाबपोश अपराधी दुकान के अंदर सोने की ज्वेलरी खरीदने के बहाने घुसे थे, जिसके थोड़ी देर बाद नीलम ज्वेलर्स के मालिक सुनील कुमार प्रियदर्शी की दुकान में घुसे और गोली मारकर अपराधी फरार हो गए. आश्चर्यजनक बात है कि शहर के ठीक बीचोबीच बेखौफ अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया था. घटना के बाद लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला.


इस घटना के बाद अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ की ओर से दो दिवसीय वैशाली जिला बंदी और सत्याग्रह बुलाया गया था. जिसके जरिये प्रशासन पर दबाव बनाया गया. इसके बाद प्रशासन की ओर से 72 घंटे के अन्दर अपराधियों को पकड़ने की बात कही गई. प्रशासन के आश्वासन पर अखिल भारतीय स्वर्ण संघ ने सत्याग्रह आंदोलन को फिलहाल स्थगित कर दिया है. साथ ही कहा है कि यदि हत्यारों की गिरफ्तारी एवं स्वर्णकार की सुरक्षा संबंधी उपाय सुनिश्चित नहीं किए गए तो हम फिर से सड़क पर उतरेंगे. 


इस मौके पर स्वर्णकार संघ के लोगों के बीच हिंदू जागरण मंच के जीवन कुमार भी मौजूद रहे। जीवन कुमार ने कहा कि जबतक कारीबोरियों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं होती तब तक बिहार विकसित नहीं हो सकता। जीवन कुमार ने सरकार से मांग की कि कारोबारियों को भयमुक्त माहौल दिया जाए।

टैग्स