ब्रेकिंग
सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां

हाजीपुर में नकली सीमेंट फैक्ट्री का खुलासा, ब्रांडेड कंपनियों के हजारों सीमेंट के बोरे जब्त

HAJIPUR: आप भी मकान बना रहे हैं तो अपना सीमेंट जांच कर लें क्योंकि हाजीपुर में नकली सीमेंट की फैक्ट्री का खुलासा हुआ है। सराय थाने की पुलिस ने नकली सीमेंट फैक्ट्री का उद्भेदन

हाजीपुर में नकली सीमेंट फैक्ट्री का खुलासा, ब्रांडेड कंपनियों के हजारों सीमेंट के बोरे जब्त
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

HAJIPUR: आप भी मकान बना रहे हैं तो अपना सीमेंट जांच कर लें क्योंकि हाजीपुर में नकली सीमेंट की फैक्ट्री का खुलासा हुआ है। सराय थाने की पुलिस ने नकली सीमेंट फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। पुलिस ने सीमेंट फैक्ट्री से ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर नकली सीमेंट के हजारों बोरे को जब्त किया है। 


इसके साथ ही नकली सीमेंट बनाने की मशीन और बोरा पैकिंग की मशीन को भी बरामद किया है। हालांकि किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। इस खुलासे के बाद नकली सीमेंट फैक्ट्री के मालिक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।


बताया जाता है कि सराय थाने की पुलिस की गाड़ी को देखते ही कुछ लोग भागने लगे। जिसके बाद पुलिस को शक हुआ और फिर गाड़ी रोककर जब गोदाम की तलाशी ली तब पता चला कि यहां नकली सीमेंट बनाया जाता है। कई बड़ी कंपनियों के नाम पर यहां नकली सीमेंट बोरे में पैक किया जा रहा था। नकली सीमेंट के हजारों बोरे को देखकर पुलिस भी दंग रह गयी। फिलहाल पुलिस ने गोदाम को सील कर दिया है वही गोदाम मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।