ब्रेकिंग
Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर

हाजीपुर में बेची जा रही थी ऐसी दूध कि पीने वाले हो जा रहे मस्त: छापेमारी में खुला राज तो दंग रह गयी पुलिस

PATNA: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कह रहे हैं कि बिहार में शराबबंदी के बाद सूबे में दूध की बिक्री बढ़ गयी है लेकिन हाजीपुर में दूध के नाम पर जो कुछ बिक रहा था उसे जानकर शायद नीतीश कुमार भी हैर

हाजीपुर में बेची जा रही थी ऐसी दूध कि पीने वाले हो जा रहे मस्त: छापेमारी में खुला राज तो दंग रह गयी पुलिस
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कह रहे हैं कि बिहार में शराबबंदी के बाद सूबे में दूध की बिक्री बढ़ गयी है लेकिन हाजीपुर में दूध के नाम पर जो कुछ बिक रहा था उसे जानकर शायद नीतीश कुमार भी हैरान रह जायेंगे. हाजीपुर में दूध के बदले जो कुछ सप्लाई किया जा रहा था उसने पुलिस को भी हैरान कर दिया है. 


दूध के नाम पर दारू की सप्लाई

हाजीपुर में छापेमारी के बाद जो सामने आया है वह हैरान कर देने वाला है. हाजीपुर में दूध की आड़ में शराब का कारोबार किया जा रहा था. दूध के कनस्तर में शराब डालकर घर घर तक सप्लाई की जा रही थी. पुलिस ने हाजीपुर शहर के बेनी भगत चौक के पास बाइक पर दूध का कनस्तर टांग कर जा रहे एक व्यक्ति को पकड़ा तो ये राज खुला. पुलिस औऱ मद्य निषेध विभाग की साझा छापेमारी में दूध विक्रेता के पास से 15 लीटर शराब पकड़ी गयी. 


दरअसल मद्य निषेध विभाग को पहले से खबर मिली थी कि दूध के कनस्तर में दारू भर कर घर घर सप्लाई की जा रही है. लिहाजा दूध विक्रेता को गिरफ्तार कर तलाशी ला गयी. उसके बाइक पर दूध के 6 कनस्तर टंगे हुए थे. उन कनस्तरों में दूध के बीच शराब के पॉलिथिन डाले गये थे. वे सब देशी शराब के पॉलिथिन थे. पुलिस ने 60 पॉलिथिन बरामद किये जिसमें 15 लीटर देशी शराब थी. 


हाजीपुर पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार हुआ दूध विक्रेता शंकर राय है जो गंगा ब्रिज थाने के तेरसिया गांव का रहने वाला है. वह काफी दिनों से दूध के बहाने दारू की सप्लाई कर रहा था. गुप्त सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया है. उसकी बाइक और शराब को जब्त किया गया है. दूध के बहाने दारू बेचने वाले को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है.