ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

हाजीपुर में महिला के साथ 4 बदमाशों ने किया गैंगरेप, अश्लील वीडियो बनाकर मर्डर की दी धमकी

VAISHALI : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बेबस नजर आ रही है. सूबे में महिलाओं के खिलाफ बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

VAISHALI : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बेबस नजर आ रही है. सूबे में महिलाओं के खिलाफ बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है वैशाली जिले से जहां एक महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. 4 बदमाशों ने मिलकर इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया. बदमाशों ने महिला का अश्लील वीडियो बनाकर उसे जान से मारने की धमकी दी. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात जिले के भगवानपुर थाना इलाके की है. जहां बदमाशों ने एक महिला के साथ दरिंदगी की. मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता के साथ 4 बदमाशों ने मिलकर कुकर्म की इस बड़ी घटना को अंजाम दिया. पीड़िता के मुताबिक वह हाजीपुर जाने के लिए सड़क पर खड़ी थी. तभी पीछे से अंकित कुमार नाम का कोई शख्स मारुती गाड़ी से उसके पास पहुंचा. हाजीपुर ले जाने को बोलकर उसने महिला को गाड़ी में बैठा लिया.


पीड़िता ने बताया कि आरोपी शख्स उसे हाजीपुर ले जाने के बहाने इमादपुर और भगवानपुर गांव के बीच एक कमरे में ले गया. वहां उसने अपने तीन और दोस्तों को बुला लिया. फिर उसे लड्डू में मिलकर नशीला पदार्थ खिला दिया. उसके बाद उन्होंने हैवानियत की और इसका वीडियो भी बना लिया. पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी. उन्होंने कहा कि अगर किसी से बताया तो अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे. 


पीड़िता के परिजनों ने थाने में इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई है. भगवानपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन में एक आरोपी का नाम सामने आया है. पुलिस सभी आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है. केस दर्ज कर लिया गया है. पुलिस महिला का मेडिकल टेस्ट करा रही है.