ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

घूसखोर दारोगा को SP ने किया सस्पेंड, केस मैनेज करने के लिए मांग रहा था नजराना

VAISHALI :बिहार रिश्वतखोरी के मामले आये दिन सामने आते रहते हैं. ऐसी ही एक घटना बिहार के वैशाली जिले से सामने आई है. जहां नजराना वसूलने के चक्कर में एक घूसखोर दारोगा जी निलंबित हो ग

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

VAISHALI :बिहार रिश्वतखोरी के मामले आये दिन सामने आते रहते हैं. ऐसी ही एक घटना बिहार के वैशाली जिले से सामने आई है. जहां नजराना वसूलने के चक्कर में एक घूसखोर दारोगा जी निलंबित हो गए. पुलिस अधीक्षक ने दारोगा को सस्पेंड कर जेल भेज दिया है. 


घटना वैशाली जिले के बिदुपुर थाना की है. जहां थाने में पोस्टेड घूसखोर दारोगा जय कुमार सिंह को पुलिस कप्तान ने सस्पेंड कर दिया है. मिली जानकारी के मुताबिक केस मैनेज करने के नाम पर दारोगा जय कुमार सिंह रिश्वत के रूप में 12 हजार रुपए  की मांग कर रहा था. पीड़ित की ओर से शिकायत मिलने  के बाद एसपी ने बड़ी कार्रवाई की. 


एसपी ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति की ओर से एक ऑडियो क्लिप दिया गया था. जिसमें दरोगा बोल रहा था कि "पैसा दे दो तो गिरफ्तार नहीं करेंगे." इस ऑडियो की जांच के बाद आरोपी दारोगा को अरेस्ट करने का आदेश दिया गया और उसे फौरन गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.

टैग्स