ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

जमीन के विवाद में अंधाधूंध फायरिंग, घर के दरवाजे पर बैठी युवती को सिर में मारी गोली, हालत नाजुक

VAISHALI: हाजीपुर गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र के तेरसिया में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी। जब जमीन के विवाद में अंधाधूंध फायरिंग हुई। इस दौरान घर के दरवाजे पर बैठी 22 वर्षीय युवती की सिर म

जमीन के विवाद में अंधाधूंध फायरिंग, घर के दरवाजे पर बैठी युवती को सिर में मारी गोली, हालत नाजुक
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

VAISHALI: हाजीपुर गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र के तेरसिया में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी। जब जमीन के विवाद में अंधाधूंध फायरिंग हुई। इस दौरान घर के दरवाजे पर बैठी 22 वर्षीय युवती की सिर में गोली लग गयी। हमलावर आधा दर्जन की संख्या में आए थे। गोली की आवाज सुनकर परिवार के अन्य सदस्य घर से बाहर निकले तो सभी हमलावार मौके से फरार हो गये।


ज़मीन विवाद को लेकर फायरिंग की गयी है। बताया जाता है कि पहले से ही दो पक्षों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। घायल युवती गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र के तेरसिया गांव निवासी शंकर राय की 22 वर्षीय पुत्री रीना कुमारी है। युवती के पिता शंकर राय की गांव के ही हरेंद्र राय के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। 


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवती को इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल हाजीपुर ले गये। लेकिन सदर अस्पताल में इलाज नहीं होने पर उसे हाजीपुर के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। जहां युवती का इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है।  फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता